चेन्नई: अन्ना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM, कहा- हमारे युवा दुनिया के विकास का इंजन

चेन्नई, 29 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। वहां पर शुक्रवार को उन्होंने अन्ना यूनिवर्सिटी के 42वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की और छात्रों को उनकी डिग्री प्रदान की। इसके अलावा पीएम ने यूनिवर्सिटी के क्लास रूम का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उनके साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि भी उपस्थित रहे। वहीं दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन केवल उपलब्धि का ही नहीं, बल्कि आकांक्षाओं का भी है। मैं कामना करता हूं कि हमारे युवाओं के सभी सपने सच हों। शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्य राष्ट्र-निर्माता हैं, जो कल के नेताओं का निर्माण कर रहे हैं।

स्टालिन

पीएम मोदी ने कहा कि ये केवल भारत ही नहीं है जो अपने युवाओं की ओर आशा की दृष्टि से देख रहा है। पूरी दुनिया भारत के युवाओं को उम्मीद की नजर से देख रही है। आप (युवा) भारत और दुनिया के विकास का इंजन हैं। उन्होंने कहा कि जब कोरोना महामारी भारत में आई, तो उससे निपटने के लिए कोई स्पेशल किताब नहीं थी, जिसमें सब चीजों का हल हो, लेकिन हमें विपत्तियों से सीखते हुए उससे लड़ा। हमारे वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कर्मियों और आम आदमी की बदौलत भारत ने आत्मविश्वास से इस महामारी का सामना किया।

स्टार्ट-अप्स को भी मिली फंडिंग

प्रधानमंत्री के मुताबिक पिछले साल भारत को 83 अरब डॉलर से ज्यादा का रिकॉर्ड FDI मिला था। हमारे स्टार्ट-अप्स को भी महामारी के बाद रिकॉर्ड फंडिंग मिली। इन सबसे ऊपर अंतरराष्ट्रीय व्यापार की गति में भारत की स्थिति अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर है। इसके अलावा हमारे उद्योग भी काफी बढ़े हैं। पिछले साल भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता था। केवल पिछले 6 वर्षों में, मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप की संख्या में 15% की वृद्धि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+