मोदी की जीत पर बोले मौन मनमोहन, कहा 17 को दूंगा इस्तीफा

नई दिल्ली। कोई माने या माने लेकिन सच्चाई यही है कि नरेन्द्र मोदी की हवा ने कांग्रेस को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। चुनावी नतीजों में धराशाही होने के बाद देश के मौजूदा पीएम मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वो कल यानी शनिवार को पीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। चुनावी नतीजों के बाद तय हो गया है कि मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

मनमोहन सिंह ने बीजेपी और मोदी की जीत के लिए उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट के अनुसार, मनमोहन सिंह ने फोन कर मोदी को बधाई दी, जो फिलहाल गांधीनगर में मौजूद हैं।

भाजपा लोकसभा चुनाव में बहुमत की तरफ बढ़ रही है, अब तक जो स्थिति है उसके मुताबिक बीजेपी स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही हैं उसे 300 से ऊपर की सीट मिलती नजर आ रही है। जहां बीजेपी जीत का जश्न बनाने की तैयारी में है वहीं कांग्रेस में मातम पसरा है। अभी तक तो सारे नतीजे क्लीयर भी नहीं हुए हैं कि यूपीए की नाकामी पार्टी के लोगों को पच नहीं रही है और उन्होंने तुरंत इस ठिकरा गांधी परिवार पर फोड़ दिया है।

आगे की खबर स्लाइडों में..

गांधी परिवार की नाकामी है कांग्रेस के हार की वजह

गांधी परिवार की नाकामी है कांग्रेस के हार की वजह

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि गांधी परिवार की सामूहिक नाकामी की वजह से देश भर में कांग्रेस को करारी हार मिली है।

यह जीत बीजेपी की नहीं मोदी की है ...

यह जीत बीजेपी की नहीं मोदी की है ...

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पर्रिकर ने कहा कि गोवा में पार्टी को उम्मीद से कहीं ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने देश भर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को दिया।

जनता की जीत है...

जनता की जीत है...

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने तेलंगाना में पार्टी की जीत को जनता की जीत करार दिया है। टीआरएस नेता हरीश राव ने यह जीत तेलंगाना के शहीदों और जनता को समर्पित की है। उन्होंने कहा, "इससे हमारे ऊपर जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम जनता की सेवा करेंगे और इसे एक स्वर्ण तेलंगाना बनाने के लिए कठिन मेहनत करेंगे। हरीश राव टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के भतीजे हैं।

अच्छे दिन आने वाले हैं

अच्छे दिन आने वाले हैं

हरीश राव ने कहा कि कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी, क्योंकि जनता ने इसके झूठे दावे पर भरोसा नहीं किया। अब जनता के वाकई अच्छे दिन आने वाले हैं।

मनमोहन सिंह शनिवार को देंगे इस्तीफा

मनमोहन सिंह शनिवार को देंगे इस्तीफा

मनमोहन सिंह ने बीजेपी और मोदी की जीत के लिए उन्हें बधाई दी है। मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वो कल यानी शनिवार को पीएम पद से इस्तीफा दे देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+