मनमोहन ने सोनिया से मांगी छुट्टी, कहा बस अब और नहीं बनना पीएम

manmohan singh
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव का काउंडाउन शुरु हो गाया है। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर राजनीति तैयार करने में जुटी हुई है। जहां कांग्रेस के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है तो वहीं भाजपा सत्ता पर काबिज होने के लिए अपना जोर आजमा रही है। लेकिन इस बीच देश के प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह ने साफ कर दिया है कि वो तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते है।

प्रधानमंत्री ने साफ किया है कि 2014 लोकसभा चुनाव के बाद वे सरकार में काम नहीं करना चाहते बल्कि पार्टी के लिए काम करना चाहेंगे। मनमोहन सिंह की इस बात ने पार्टी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की परेशानी बढ़ा दी है। पीएम ने यह बात सोनिया गांधी से साफ शब्दों में कह दी है।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक पीएम अब देश के प्रधानमंत्री नहीं बनानना चाहते है। अखबार के मुताबिक मनमोहन सिंह ने यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से कहा है कि इस चुनाव के बाद वे छुट्टी लेना चाहेंगे, पार्टी के लिए काम करना चाहेंगे और राहुल गांधी का मार्गदर्शन करना चाहेंगे।

लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरु होते ही कांग्रेस की पीएम उम्मीदवारी को लेकर सवाल उठने लगे थे। राहुल के नाम को लेकर चर्चाएं होने लगी थी। मनमोहन सिंह ने यह बात कुछ दिनों पहले ही सनिया गांधी को कही है कि वो अब पीएम नहीं बनना चाहते है।

कांग्रेस के ही दो वरिष्ठ नेताओं ने यह जानकारी अखबार को दी है। अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर उन्होंने ये जानकारी दी है। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि मनमोहन सिंह किस क्षमता में काम करेंगे इसका फैसला अभी नहीं आया है। खास बात ये भी है कि मनमोहन के मना करने पर राहुल की पीएम उम्मीदवारी की संभावनाएं बढ़ जाती है। 17 जनवर को कांग्रेस कोट ग्रुप की बैठक होनी है। ऐसे में अब सबकी नजर इसी मीटिंग पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+