PM Kisan eKYC: 21वीं किस्त को लेकर बड़ा एलान, बिना KYC नहीं मिलेंगे पैसे, कैसे करें घर बैठे अपडेट?
PM Kisan eKYC Update: किसान भाईयों के लिए बड़ी खुशखबरी है! केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। इस बार भी करोड़ों किसानों के खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि, इस किस्त के साथ एक बड़ा अपडेट भी जुड़ा है, अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि आपकी किस्त रुक सकती है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि केवल वही किसान 19 नवंबर को पैसे पा सकेंगे, जिनके दस्तावेज पूरे हैं और जिनकी e-KYC अपडेट है। यही कारण है कि जिन किसान परिवारों को इस रकम का इंतजार है, उन्हें जल्द से जल्द जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, वरना 2,000 रुपये आने से पहले ही रुक जाएंगे। इसलिए समय रहते जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लेना बेहद जरूरी है।

कब आएगी 21वीं किस्त की रकम?
केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस किस्त को किसानों को समर्पित करेंगे। यह रकम देशभर के उन किसानों के खाते में जाएगी, जिन्होंने योजना के नियमों के अनुसार पंजीकरण और ई-केवाईसी पूरी की है। इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी और तब से अब तक 20 किश्तों के जरिए 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: बिहार में NDA की बंपर जीत के बाद किसानों के लिए बड़ा ऐलान, इस दिन खाते में आएंगे पीएम किसान के पैसे
कौन से किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?
कई किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में इस बार पैसा नहीं आएगा। इसके मुख्य कारण है, ई-केवाईसी अधूरी होना। जिन किसानों ने अब तक eKYC पूरी नहीं की है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। बिना ई-केवाईसी के पैसा नहीं भेजा जाएगा। सरकार ने पहले ही पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के किसानों के खाते में 21वीं किस्त जारी कर दी है। ऐसे किसान दोबारा पैसा नहीं पाएंगे।
ई-केवाईसी कैसे करें?
पात्र किसान घर बैठे ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं:
- पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
- Farmers Corner ऑप्शन पर क्लिक करें
- e-KYC विकल्प चुनें
- आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें
- ओटीपी डालकर सबमिट करें
- स्क्रीन पर e-KYC सफल होने का मैसेज दिखाई देगा
अगर आधार से लिंक मोबाइल नहीं है तो नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए eKYC करा सकते हैं।
किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी?
- आधार कार्ड
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- आधार से लिंक बैंक अकाउंट
ध्यान रहे कि बैंक खाते में दिया गया नाम और आधार पर दर्ज नाम एक जैसा होना चाहिए। गलत जानकारी होने पर किस्त फंस सकती है।
क्यों जरूरी है यह योजना?
देश में छोटे और सीमांत किसान लगातार आर्थिक समस्या से जूझते हैं। खेती की लागत बढ़ रही है, लेकिन आमदनी उसी अनुपात में नहीं बढ़ रही। ऐसे में पीएम किसान योजना हर साल ₹6,000 की सीधी सहायता देकर किसानों की आर्थिक मदद करती है। यह रकम तीन किस्तों में भेजी जाती है, जिससे बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि खर्चों में राहत मिलती है।
कितने किसानों को मिलता है फायदा?
ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 11 करोड़ से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। सरकार का दावा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी किसान सीधी लाभ ट्रांसफर योजना है जिसमें पैसा बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
- अंतिम समय का इंतजार न करें, तुरंत eKYC पूरी करें
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
- गलत जानकारी देने पर किस्त रुक सकती है
- पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर एक्टिव रखें ताकि ओटीपी मिल सके
ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: एक दिन का इंतजार और आ जाएंगे पीएम किसान के पैसे, किन लोगों को नहीं मिलेंगे 2000?
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications