PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? एक परिवार के कितने लोग ले सकते हैं लाभ?
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) देश के किसानों के लिए सबसे बड़ी मदद में से एक है। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। यह राशि तीन समान किस्तों में, हर चार महीने पर, 2,000 रुपये की किश्त के रूप में भेजी जाती है।
जैसे ही नया साल 2026 शुरू होगा, पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने वाली है। इस बीच अक्सर किसानों के मन में सवाल उठता है कि क्या पिता और पुत्र दोनों इस योजना का लाभ ले सकते हैं? क्या परिवार के एक से अधिक सदस्य आवेदन कर सकते हैं? इस आर्टिकल में हम इन सभी सवालों के जवाब आसान भाषा में देंगे और बताएंगे कि किस तरह किसान अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

PM Kisan की किस्त कब मिलती है
PM Kisan योजना के अनुसार:
- पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच
- दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच
- तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच
अगर 4 महीने के हिसाब से देखें तो फरवरी तक किस्त का समय पूरा हो जाएगा। हालांकि अभी सरकार ने कोई फाइनल तारीख नहीं दी है।
किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें
किसानों को अगली किस्त पाने के लिए अपने ई-KYC, भू-सत्यापन, फॉर्मर रजिस्ट्री, बैंक खाते में DBT विकल्प ऑन और मोबाइल को आधार से लिंक कराना अनिवार्य है। यदि आवेदन फॉर्म में नाम, पता, मोबाइल नंबर या आधार नंबर गलत है, तो इसे सुधार लेना चाहिए। वरना पैसे नहीं मिलेंगे।
क्या पिता-पुत्र दोनों को मिलेगा लाभ?
कई किसानों का सवाल होता है कि क्या पिता और पुत्र दोनों PM Kisan योजना का लाभ ले सकते हैं। इसका जवाब साफ है - नहीं। सरकार के नियमों के अनुसार, एक परिवार में सिर्फ एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ मिलता है। अगर परिवार के एक से अधिक सदस्य आवेदन करते हैं, तो उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
अगर गलती से पिता-पुत्र या पति-पत्नी दोनों को लाभ मिल गया, तो सरकार राशि वसूल सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि एक परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति ही आवेदन कर सकता है।
PM Kisan लिस्ट में अपना नाम ऐसे चेक करें
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- "Farmer Corner" में जाएं और "Beneficiary List" चुनें।
- राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम भरें।
- "Get Report" पर क्लिक करें।
इस प्रक्रिया के बाद आपके गांव के पीएम किसान योजना लाभार्थियों की लिस्ट सामने आ जाएगी। अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications