PM-KISAN Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है? जानिए लाभ, पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया
PM kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) भारत सरकार की एक योजना है, जिसमें देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की मदद दी जाती है। यह पैसा तीन बार में (₹2,000-₹2,000 की किस्त) सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इस योजना का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाती है। इसका मकसद किसानों की आमदनी बढ़ाना और खेती में मदद करना है।
🔴PM-KISAN योजना की शुरुआत कैसे हुई?
इस योजना की शुरुआत सबसे पहले तेलंगाना सरकार द्वारा 'रायथु बंधु' योजना के रूप में हुई थी। इसके बाद 1 फरवरी 2019 को केंद्रीय बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इस योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। योजना के तहत सरकार ने ₹75,000 करोड़ वार्षिक खर्च का अनुमान लगाया है।

🔴 PM-KISAN योजना के उद्देश्य
- सभी पात्र छोटे और सीमांत किसानों को आय सहायता प्रदान करना।
- किसानों की कृषि से संबंधित आवश्यकताओं जैसे खाद, बीज, उपकरण आदि की पूर्ति हेतु आर्थिक मदद करना।
- किसानों को साहूकारों के चंगुल में फंसने से बचाना और उनकी कृषि में निरंतरता सुनिश्चित करना।
- योजना के तहत लगभग 14.5 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।
- 2 करोड़ अतिरिक्त किसानों को योजना से जोड़ने का प्रस्ताव है, जिस पर अनुमानित खर्च ₹87,217.50 करोड़ है।
🔴 PM-KISAN scheme Eligibility: पीएम किसान योजना की पात्रता
अगर कोई किसान नीचे दिए गए नियमों में आता है, तो वह पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकता। यानी, ऐसे किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे
1. जिनके पास जमीन का मालिकाना हक किसी संस्था (जैसे कंपनी या संगठन) के नाम पर हो।
2. जो किसान या उसके परिवार का कोई सदस्य नीचे बताए गए पदों पर हो या पहले रह चुका हो,
- राष्ट्रपति, राज्यपाल, मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष
- सरकारी या अर्ध-सरकारी विभागों में नौकरी करने वाले (सेवारत या रिटायर्ड)
- जिनकी मासिक पेंशन ₹10,000 या उससे ज्यादा हो
3. पेशेवर लोग जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए और आर्किटेक्ट जो प्रैक्टिस करते हैं।
4. नगर निगमों के पूर्व/वर्तमान महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष
🔴 PM-KISAN Documents: पात्र किसानों के लिए आवश्यक दस्तावेज
- नागरिकता प्रमाण पत्र
- भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
🔴 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?
PM-KISAN के ऑनलाइन आवेदन
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लिए पात्र हैं लेकिन अभी तक इस योजना में नामांकन नहीं कराया है, तो आप नीचे दिए गए आसान तरीकों से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
ऑनलाइन वेबसाइट से आवेदन
- सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- वहां आपको "New Farmer Registration" या "नए किसान पंजीकरण" का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको एक ऑनलाइन फॉर्म मिलेगा, जिसमें सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी जैसे नाम, आधार नंबर, बैंक डिटेल्स, भूमि से जुड़े दस्तावेज आदि।
- फॉर्म भरने के बाद इसे सबमिट करें। यह फॉर्म अपने आप राज्य के नोडल अधिकारी को सत्यापन के लिए भेज दिया जाएगा।
PM-KISAN मोबाइल ऐप से आवेदन
- आप चाहें तो PM-KISAN मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऐप खोलने के बाद "New Farmer Registration" यानी "नए किसान पंजीकरण" विकल्प चुनें।
- जरूरी जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें।
- इन दोनों तरीकों से आप घर बैठे आसानी से पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
🔴 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं और ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते, तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए जा सकते हैं।
1. जिला स्तर की शिकायत निवारण समिति से संपर्क करें
ऐसे किसान परिवार जिनका नाम अभी तक पीएम किसान लाभार्थियों की सूची में नहीं जुड़ा है, वे अपने जिले की शिकायत निवारण और निगरानी समिति से संपर्क कर सकते हैं। यहां आप अपना आवेदन देकर सूची में नाम जुड़वाने का अनुरोध कर सकते हैं।
2. सामान्य सेवा केंद्र (CSC) के ज़रिए आवेदन करें
- किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर भी पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- केंद्र पर आपको एक फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
- जन सेवा केंद्र के माध्यम से आपका रजिस्ट्रेशन सीधे पीएम-किसान पोर्टल पर किया जाएगा।
- इसके लिए केंद्र एक नाममात्र शुल्क ले सकता है।
- इस तरह आप बिना इंटरनेट के झंझट के, अपने जिले या गाँव के स्तर पर ही इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
🔴 PM-KISAN Scheme Advantages: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ और प्रभाव
- डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT): पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में
- डिजिटल रिकॉर्डिंग: सभी लाभार्थियों की जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज
- कृषि आधुनिकीकरण की दिशा में पहल
- किसानों की तरलता की समस्याओं का समाधान
- बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र किसानों को लाभ
🔴 PM-KISAN योजना से जुड़े जरूरी पोर्टल सेवाएं
- ई-केवाईसी (e-KYC): लाभार्थियों की पहचान सत्यापित करने हेतु जरूरी, जिससे समय पर भुगतान सुनिश्चित होता है।
- स्थिति जांचें (Status Check): आवेदन की स्थिति जानने के लिए रजिस्ट्रेशन डिटेल्स डालकर ऑनलाइन ट्रैकिंग।
- नए किसान के रूप में पंजीकरण (New Farmer Registration): पात्र किसान योजना के लिए नए पंजीकरण के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
🔴 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न?
Q1. PM-KISAN योजना क्या है?
Ans. यह एक केंद्रीय योजना है जो देश के सभी भूमि धारक किसानों को कृषि एवं घरेलू आवश्यकताओं हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
Q2. योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?
Ans. किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है।
Q3. योजना की शुरुआत कब और किसने की?
Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 को योजना की शुरुआत की थी।
Q4. योजना की खासियत क्या है?
Ans. पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications