चार महीने बाद भी क्यों नहीं आई PM KISAN निधि की किस्त? ऐसे करें जिले के नोडल अधिकारी से संपर्क
PM KISAN Samman Nidhi Yojana 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। इस योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आमतौर पर किस्तें फरवरी, जून और अक्टूबर में आती हैं, लेकिन इस बार जून बीत जाने के बाद भी किसानों को अब तक पैसा नहीं मिला है। अब खबर है कि जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विशेष कार्यक्रम में इसे जारी कर सकते हैं।
किस्त जारी होने के बाद भी अगर इस बीच किसी किसान को किस्त न मिले या आवेदन से जुड़ी कोई गड़बड़ी हो, जैसे आधार नाम में गलती, केवाईसी अधूरी या बैंक डिटेल्स गलत हो, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने हर जिले में संपर्क अधिकारी (POC) नियुक्त किए हैं, जिनसे किसान मदद ले सकते हैं। आइए जानें कि किस्त पाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और किस अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

ऐसे खोजें अपना POC
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- 'Search Your Point of Contact (POC)' पर क्लिक करें
- 'Search District Nodal' ऑप्शन चुनें
- अपना राज्य और जिला चुनें
- इसके बाद संबंधित अधिकारी का नाम, पद, मोबाइल नंबर और ईमेल ID दिख जाएगी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana में मरे हुए किसानों को मिल रही थी किस्त, इस जिले में अपात्रों को दी जा चुकी लाखों की राशि
e-KYC कैसे करें पूरा
पीएम किसान की किस्त लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। आप तीन तरीकों से इसे पूरा कर सकते हैं:
- OTP आधारित केवाईसी: अगर आपका आधार मोबाइल से लिंक है तो वेबसाइट पर जाकर OTP से केवाईसी पूरी करें।
- बायोमैट्रिक केवाईसी: नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर फिंगरप्रिंट से पहचान कराएं।
- चेहरे से पहचान: बुजुर्गों और दिव्यांग किसानों के लिए अब CSC पर फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी शुरू हो गई है।
आधार से नाम न मिलने पर क्या करें?
ऑनलाइन तरीका:
- वेबसाइट पर जाएं
- 'Farmer Corner' में जाकर 'Updation of Self Registered Farmer' चुनें
- आधार नंबर, कैप्चा भरें
- आधार पर जो नाम है उसे मिलाकर अपडेट करें
ऑफलाइन तरीका:
- नजदीकी CSC या कृषि विभाग के दफ्तर जाएं
- आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक और अगर हो तो पीएम किसान ID साथ ले जाएं
- किस्त की स्थिति ऐसे चेक करें
- pmkisan.gov.in पर जाएं
- 'Know Your Status' पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें
- देखें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं
- साथ ही यह भी जांचें कि आपकी eKYC पूरी हुई है या नहीं
क्या है पीएम किसान योजना?
2019 में शुरू हुई यह योजना देश की सबसे बड़ी डीबीटी (Direct Benefit Transfer) योजना है। इसके तहत किसानों को साल में तीन बार ₹2,000 यानी सालाना ₹6,000 सीधे उनके बैंक खाते में मिलते हैं। ये किश्तें अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च की अवधि में जारी होती हैं।
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
- भारत का नागरिक हो
- खेती योग्य जमीन का मालिक हो
- लघु या सीमांत किसान हो
- 10,000 रुपये या उससे ज्यादा की पेंशन न मिलती हो
- इनकम टैक्स फाइलर न हो
- संस्थागत भूमि मालिक न हो
कैसे करें योजना के लिए आवेदन?
- pmkisan.gov.in पर जाएं
- 'New Farmer Registration' पर क्लिक करें
- आधार नंबर, कैप्चा भरें
- फॉर्म में जानकारी भरें और सबमिट करें
संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर
किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 155261 या 011-24300606
ये भी पढ़ें: Sarkari Yojana: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना PMGKAY क्या है? जानिए इस सरकारी फूड स्कीम की पूरी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications