PM Kisan Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त कब खाते में आएगी, कैसे भरें eKYC? जानिए सबकुछ

PM Kisan Installment: पीएम किसान योजना का लाभ देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी ने स्कीम के तहत 16वीं किस्त इस साल फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में जारी की थी। जिसके तहत किसानों के खातों में कुल 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा की गई थी। अब किसानों को अगली किस्त कब मिलेगी, इसका इंतजार है।

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) का लाभ देश के सभी भूमिधारक किसानों के परिवारों को कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए केंद्र की ओर दिया जाता है। स्कीम के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में एक बार 2,000 रुपये दिए जाते हैं। यानी वर्ष भर में कुल मिलाकार 6,000 रुपये प्रति वर्ष किसानों के खाते में केंद्र सरकार भेजती है।

PM Kisan Installment 17th installment

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी, 2024 को सभी पात्र किसानों को पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त जारी की। किस्त राशि का मूल्य 21,000 करोड़ रुपये से अधिक था जो 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को दिया गया था।

कब आएगी पीएम किसान की 17वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने में, यानी साल भर में तीन किस्तें अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में जारी की जाती हैं। स्कीम का लाभ सीधे किसानों को खातों में धनराशि जमा करके दी जाती है। दरअसल, 16वीं किस्त फरवरी में जारी की गई थी। जबकि अब 17वीं किस्त मई में जारी होने की उम्मीद हैं। हालांकि इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें नाम
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट - https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर वेब के मुख्य पृष्ठ के दाएं कोने में 'लाभार्थी सूची' टैब पर क्लिक करने के बाद ड्रॉप-डाउन से विवरण चुनें जैसे राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनना होगा। इसके बाद अगले चरण में 'रिपोर्ट प्राप्त करें' टैब पर क्लिक करके विवरण देखा जा सकता है।

कैसे करें eKYC अपडेट?
Step1: पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Step2: पृष्ठ के दाईं ओर उपलब्ध eKYC विकल्प पर क्लिक करें
Step3: आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें
Step4: आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें
Step5: 'गेट ओटीपी' पर क्लिक करें और निर्दिष्ट फील्ड में ओटीपी दर्ज करें

eKYC के बाद भी अगर किसानों के खाते में स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा है तो वे ईमेल आईडी: [email protected]. और [email protected] या पीएम-किसान हेल्पलाइन नंबर 155261/011-24300606 या फिर पीएम किसान टोल-फ्री नंबर 1800-115-526 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+