PM Kisan e-KYC: बदल गया नियम, अब सिर्फ eKYC से नहीं चलेगा काम, 22वीं किस्त चाहिए तो तुरंत बनवाएं ये ID
PM Kisan e-KYC: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत लाभ पा रहे करोड़ों किसानों के लिए साल 2026 की शुरुआत बड़े बदलाव के साथ हुई है। केंद्र सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब e-KYC के साथ-साथ 'फार्मर आईडी' (Farmer ID) को भी अनिवार्य कर दिया है। एग्रीस्टैक (AgriStack) पहल के तहत बनाई जा रही यह डिजिटल पहचान अब योजना का लाभ जारी रखने के लिए एक जरूरी शर्त बन गई है।
जनवरी 2026 से ही कई राज्यों में इसके लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। यदि आपने समय रहते अपनी विशिष्ट फार्मर आईडी नहीं बनवाई, तो आपकी अगली यानी 22वीं किस्त अटक सकती है। यह आईडी न केवल पीएम किसान, बल्कि भविष्य में खाद, बीज और फसल बीमा जैसी अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए भी 'सिंगल विंडो' की तरह काम करेगी।

PM Kisan: क्या है फार्मर आईडी और 'एग्रीस्टैक'?
फार्मर आईडी एक आधार-लिंक्ड डिजिटल पहचान है जिसे 'एग्रीस्टैक' (AgriStack) प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाना है।
ये भी पढ़ें: CM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान के 74 लाख किसान कर रहे किसान सम्मान का इंतजार, किस दिन आएगी 5वीं किस्त?
डिजिटल कुंडली: इसमें किसान की व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ उसकी जमीन का रिकॉर्ड, उगाई जाने वाली फसल और पशुपालन से जुड़ा डेटा एक साथ उपलब्ध होगा।
पारदर्शिता: इस व्यवस्था से उन लोगों की पहचान करना आसान होगा जो पात्रता न होने के बावजूद योजना का लाभ ले रहे हैं।
PM Kisan 22nd Installment: क्यों जरूरी हुई यह नई शर्त?
सरकार का मानना है कि केवल आधार कार्ड और e-KYC से जमीन के वास्तविक स्वामित्व का सटीक पता लगाना कई बार चुनौतीपूर्ण होता है। फार्मर आईडी सीधे राजस्व विभाग के भूमि रिकॉर्ड (जमाबंदी) से जुड़ी होगी, जिससे:
- योजना का लाभ केवल वास्तविक भूमि स्वामियों को ही मिले।
- फर्जी और अपात्र लाभार्थियों को सूची से बाहर किया जा सके।
- सरकारी सब्सिडी (खाद, बीज, मशीनरी) का वितरण सीधे और सटीक हो।
PM Kisan Kist: किस्त अटकने से कैसे बचें?
अगर आप पीएम किसान के लाभार्थी हैं, तो आपको 6 फरवरी 2026 से पहले अपनी फार्मर आईडी की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। इसके दो प्रमुख तरीके हैं:
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:
- एग्रीस्टैक की आधिकारिक वेबसाइट या राज्य के कृषि विभाग के पोर्टल पर जाएं।
- आधार नंबर और मोबाइल नंबर के जरिए e-KYC पूरा करें।
- अपनी भूमि का विवरण (खाता/खसरा नंबर) दर्ज करें।
- सत्यापन के बाद आपकी यूनिक फार्मर आईडी जनरेट हो जाएगी।
विशेष शिविर (Offline)
सरकार ने 6 जनवरी 2026 से कई पंचायतों में विशेष पंजीकरण शिविर शुरू किए हैं। किसान अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के कागजात लेकर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या शिविर में जाकर अपनी आईडी बनवा सकते हैं।
PM Kisan की 22वीं किस्त पर असर
साल 2026 में किसानों को तीन किस्तें- 22वीं, 23वीं और 24वीं मिलने की उम्मीद है। 22वीं किस्त का पैसा उन्हीं खातों में आएगा जिनका डेटा फार्मर रजिस्ट्री में अपडेटेड होगा। कृषि मंत्रालय के अनुसार, जिन राज्यों में डिजिटल आईडी का काम तेजी से चल रहा है, वहां इसे नई किस्तों के लिए 'अनिवार्य' (Mandatory) श्रेणी में डाल दिया गया है।
फार्मर आईडी के अन्य बड़े फायदे (Benefits of Farmer ID)
यह आईडी केवल पीएम किसान योजना तक सीमित नहीं है। आने वाले समय में इसके कई अन्य लाभ मिलेंगे:
- आसान केसीसी (KCC): किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना अब और भी आसान हो जाएगा क्योंकि बैंक को डेटा सत्यापन के लिए अलग से भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
- फसल बीमा (Crop Insurance): प्राकृतिक आपदा के समय क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया तेज होगी।
- सीधे सब्सिडी: भविष्य में बीज और खाद पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे इसी आईडी के आधार पर डीबीटी (DBT) की जा सकती है।
ये भी पढ़ें:पीएम PM Kisan: नए साल में पीएम किसान योजना के नियम में बड़ा बदलाव, जानना है जरूरी वरना नहीं आएगी खाते में अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications