Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान के 74 लाख किसान कर रहे किसान सम्मान का इंतजार, किस दिन आएगी 5वीं किस्त?

CM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान सरकार की ओर से किसानों के लिए सीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। पहले इस किस्त के 23 दिसंबर को जारी होने की अटकलें थीं। अब सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि सीएम किसान सम्मान निधि के पैसे नए साल में ही किसानों को मिलेंगे। जनवरी के पहले सप्ताह में रकम सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि,अब तक सरकार या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे नया नाम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का दिया गया है। इसके तहत मिलने वाली पांचवीं किस्त फिलहाल टलती नजर आ रही है। 5वीं किस्त में प्रदेश के 74 लाख किसानों के खाते में राशि पहुंच सकती है। हालांकि, जिन किसानों का ई-केवाईसी अपडेट नहीं है उनका नाम कट सकता है।

CM Kisan Samman Nidhi

CM Kisan Samman Nidhi: नए साल में मिलेगी किसानों को खुशखबरी

- राज्य सरकार की इस योजना का लाभ राजस्थान के लगभग 74 लाख किसानों को दिया जाना प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत पात्र किसानों के बैंक खातों में हर साल तीन किस्तों में 1000-1000 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।

- यह योजना केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के साथ समन्वय में लागू की गई है, ताकि किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिल सके।

- सूत्रों के मुताबिक, सीएम किसान सम्मान योजना की 5वीं किस्त जनवरी के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी।

CM Kisan Samman Nidhi: 9 लाख किसानों के नाम कटने का अनुमान

सूत्रों के मुताबिक, कुछ किसानों को हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिली है। उन किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त मिलने की संभावना कम है। इसके अलावा जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है या फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उन्हें भी इस योजना से बाहर किया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस योजना में से 9 लाख किसानों का नाम काटा जा सकता है।

CM Kisan Yojana: सीएम किसान के लिए आवेदन प्रक्रिया

योजना के नियमों के अनुसार, जिन किसानों को नियमित रूप से पीएम किसान योजना की किस्त मिल रही है उन्हें इस योजना के लिए पात्र लाभार्थी माना जाएगा। ऐसे किसानों को इस योजना के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती है। इस बार सभी किसानों को पांचवीं किस्त मिलेगी या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन किसान जांच सकते हैं अपना स्टेट्स

किसान अपनी किस्त की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सहकारिता विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर "सिटीजन कॉर्नर" में उपलब्ध "सीएम किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति जानें" विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिला और पंजीकरण नंबर दर्ज करने के बाद पूरी जानकारी स्क्रीन पर देखी जा सकती है।

फिलहाल, प्रदेश के किसान सरकार की अगली घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। जब तक पांचवीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक स्थिति को लेकर अटकलें ही लगाई जा सकती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+