PM Kisan Yojana: अगर कर दी है ये गलती तो रूक जाएंगे पीएम किसान के पैसे, 21वीं किस्त से पहले कर लें ये काम
PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसी वरदान से कम नहीं है। खेती के बढ़ते खर्च और मौसम की अनिश्चितता के बीच यह योजना किसानों को हर साल ₹6,000 की मदद देती है ताकि वे बीज, खाद, और जरूरी कृषि उपकरण खरीद सकें। यह राशि साल में तीन बार ₹2,000-₹2,000 की किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
अब सरकार ने साफ कर दिया है कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी की है। अगर आपने अभी तक यह जरूरी कदम नहीं उठाया, तो आपकी 21वीं किस्त अटक सकती है। वहीं कुछ राज्यों के किसानों को यह राशि पहले ही मिल चुकी है, जबकि बाकी किसान नवंबर के पहले सप्ताह का इंतजार कर रहे हैं।

क्यों जरूरी है e-KYC?
सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है कि योजना का लाभ केवल असली किसानों को मिले और कोई फर्जीवाड़ा न हो। अगर किसी किसान ने अब तक e-KYC नहीं करवाई है, तो वह 21वीं किस्त से वंचित रह सकता है। इसलिए सभी किसानों को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
ऐसे करें ऑनलाइन e-KYC
- अगर आपके पास मोबाइल या कंप्यूटर है, तो आप घर बैठे e-KYC कर सकते हैं।
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं या पीएम किसान ऐप खोलें।
- होमपेज पर "e-KYC" का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर डालें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
- वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी।
बिना इंटरनेट ऐसे पूरी करें प्रक्रिया
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो पास के CSC सेंटर (Common Service Center) पर जाएं। वहां आप अपना आधार कार्ड और बायोमेट्रिक थंब इम्प्रेशन देकर e-KYC करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।
जल्द करें e-KYC, वरना रुक सकती है किस्त
अगर आप चाहते हैं कि आपकी 21वीं किस्त समय पर खाते में आए, तो तुरंत e-KYC करवाएं। देरी होने पर किस्त रुक सकती है। किसी भी समस्या के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं।
किन किसानों को मिल चुकी है किस्त?
इस बार सरकार ने कुछ बाढ़ प्रभावित राज्यों के किसानों को पहले ही 21वीं किस्त जारी कर दी है। इसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर शामिल है। अन्य राज्यों के किसानों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्ताह में बाकी किसानों को भी किस्त मिल जाएगी। इसलिए अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है, तो देर न करें। समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करें ताकि 21वीं किस्त की राशि बिना रुकावट आपके खाते में पहुंच सके।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किसानों के लिए ट्रिपल खुशखबरी! पीएम किसान की 21वीं किस्त से पहले मिलेगी 2 और सौगात












Click it and Unblock the Notifications