PM Kisan Yojana: नहीं पूरा किया ये 4 काम तो रुक जाएगी 21वीं किस्त, इस डेट तक जारी होगी पीएम किसान की रकम!
PM Kisan Yojana 21st Installment: देश के करोड़ों किसानों की निगाहें इस वक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की अगली किस्त पर टिकी हैं। खेतों में रबी फसल की तैयारी जोरों पर है। ऐसे समय में किसानों के खातों में ₹2000 की मदद पहुंचना बड़ी राहत साबित हो सकती है।
सरकार की ओर से अब तक 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब किसान बेसब्री से 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। यह किस्त बुधवार, 19 नवंबर को जारी की जाएगी। लेकिन अगर आपने कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं, तो आपकी यह 2000 रुपये की रकम अटक सकती है।

21वीं किस्त कब तक आने की उम्मीद
रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को किसानों के खाते में भेज दी जाएगी। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक तारीख की घोषणा की है। गौर करने वाली बात यह है कि पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित किसानों को 21वीं किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana: KYC प्रकिया फिर से की गई अनिवार्य, क्या है आखिरी तारीख? कब आएगी अक्टूबर की किस्त
किसानों को हर साल मिलता है ₹6000 का फायदा
पीएम किसान योजना के तहत सरकार हर योग्य किसान को साल में तीन बार ₹2000 की किस्त के रूप में कुल ₹6000 देती है। अब तक सरकार 20 किस्तें जारी कर चुकी है और अब किसान अगली यानी 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
इन 4 बातों का ध्यान रखें, वरना रुक सकती है किस्त
1. बैंक खाता आधार से लिंक करें
पीएम किसान की राशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है। इसलिए जरूरी है कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक हो। अगर अभी तक लिंक नहीं किया है तो अपने बैंक या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए यह प्रक्रिया पूरी करें।
2. ई-केवाईसी कराना जरूरी है
योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य है। बिना ई-केवाईसी के आपका नाम लाभार्थी सूची से हट सकता है।
- अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा है, तो आप वेबसाइट पर जाकर ओटीपी से ई-केवाईसी कर सकते हैं।
- बायोमेट्रिक ई-केवाईसी के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाएं।
- बुजुर्ग और दिव्यांग किसानों के लिए चेहरे से पहचान (Face Authentication) की सुविधा भी उपलब्ध है।
3. भूमि रिकॉर्ड की जांच करवाएं
पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके नाम पर जमीन है। अगर आपके भूमि दस्तावेज अपडेट नहीं हैं या वेरिफाई नहीं हुए हैं, तो किस्त अटक सकती है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भूमि सत्यापन अभियान चल रहा है। सुनिश्चित करें कि आपके जमीन के कागज डिजिटल रूप में अपडेट हैं और आधार व पीएम किसान आईडी से जुड़े हैं।
4. आवेदन की स्थिति जरूर जांचें
आप कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर के अपने आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं-
- आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन स्थिति देख सकते हैं।
- वेबसाइट पर "लाभार्थी की स्थिति" पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
- स्टेटस में दिखेगा कि आपका आवेदन स्वीकृत है या लंबित।
अगर बैंक डिटेल्स, IFSC कोड या नाम में कोई गलती है तो उसे भी ठीक कर लें, ताकि भुगतान में रुकावट न आए।
जल्द जारी होगी 21वीं किस्त
सरकार की तैयारी पूरी हो चुकी है और इस बार भी किसानों के खातों में किस्त एक साथ ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए अगर आपने ऊपर बताए चार कदम पूरे कर लिए हैं, तो आपकी ₹2000 की किस्त जल्द आपके खाते में आ सकती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: रोके गए 1 लाख किसानों के पैसे, आपकी भी पीएम किसान की 21वीं किस्त तो नहीं हो रही होल्ड?












Click it and Unblock the Notifications