Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Kisan Yojana: किसानों से की जाएगी वसूली? पीएम किसान की 21वीं किस्त से पहले सरकार की सख्ती

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों की निगाहें इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की अगली किस्त पर टिकी हैं। पिछली बार सरकार ने 2 अगस्त 2025 को 20वीं किस्त जारी की थी। अब उम्मीद की जा रही है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले यानी 6 नवंबर से पहले मोदी सरकार किसानों के खातों में 21वीं किस्त ट्रांसफर कर सकती है।

इस बीच, केंद्र सरकार ने फर्जी या अयोग्य लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। लाखों ऐसे मामलों की पहचान हुई है, जहां गैर पात्र लोग इस योजना का लाभ उठा रहे थे। कई को रिकवरी नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। ऐसे में असली किसान यह जानना चाहते हैं कि किन वजहों से उनकी किस्त रुक सकती है या कब पैसा उनके खाते में पहुंचेगा।

PM Kisan Yojana

फर्जी लाभार्थियों पर सरकार की सख्ती

केंद्र सरकार ने उन लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जो गलत तरीके से इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। कई रिपोर्टों में सामने आया है कि सरकार ने लाखों फर्जी या अयोग्य लाभार्थियों की पहचान कर ली है। इसके लिए सरकार ने डेटाबेस की जांच और वेरिफिकेशन अभियान तेज कर दिया है। कुछ लोगों को सरकार की ओर से रिकवरी नोटिस भी भेजे गए हैं, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या पुराने किस्त के पैसे भी लौटाने होंगे।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: रोके गए 1 लाख किसानों के पैसे, आपकी भी पीएम किसान की 21वीं किस्त तो नहीं हो रही होल्ड?

कौन नहीं ले सकता पीएम किसान का लाभ

पीएम किसान योजना के तहत कुछ किसान श्रेणियां हैं जो इस लाभ के पात्र नहीं हैं -

  • सभी संस्थानिक भूमि धारक (Institutional Land Holders)
  • वे किसान परिवार, जिनमें कोई सदस्य निम्न में से किसी श्रेणी में आता हो:
  • वर्तमान या पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर या जिला परिषद अध्यक्ष
  • केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी (क्लास 1 से 3 तक), सिवाय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के
  • 10,000 रुपये या उससे अधिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी
  • जिन्होंने आयकर (Income Tax) भरा है
  • डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट या आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर जो प्रैक्टिस कर रहे हैं

किन वजहों से रुक सकती है आपकी किस्त

अगर आप पात्र हैं लेकिन किस्त नहीं आ रही है, तो इसकी कुछ वजहें हो सकती हैं -

  • आधार या बैंक खाता लिंक न होना: अगर आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है या NPCI में अपडेट नहीं है, तो पैसा रुक सकता है।
  • परिवार के दो सदस्यों को लाभ मिलना: एक ही परिवार (पति-पत्नी और नाबालिग बच्चे) में केवल एक व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सकता है।
  • फर्जी या मृत किसान के नाम पर पैसा जाना: सरकार ने पाया कि कुछ खातों में मृत किसानों के नाम पर या फर्जी दस्तावेजों से पैसा जा रहा था, जिनसे अब रिकवरी की जा रही है।
  • परिवार में कोई सरकारी नौकरी में हो: अगर परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी है, तो योजना का लाभ तुरंत बंद किया जा सकता है।

कैसे करें अपनी पात्रता की जांच

किसान अपनी स्थिति जानने के लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर "Beneficiary Status" या "Beneficiary List" सेक्शन में अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर सकते हैं। वहां से आप देख सकते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं।

रिकवरी नोटिस आने पर क्या करें

अगर आपको सरकार की ओर से रिकवरी नोटिस मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। पहले जांच लें कि आप वाकई पात्र हैं या नहीं। अगर गलती से पैसा मिल गया है और आप पात्र नहीं हैं, तो वेबसाइट पर मौजूद "Refund Online" विकल्प के जरिए ऑनलाइन पैसा वापस कर सकते हैं।

कृषि मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि सरकार का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सही किसानों तक पहुंचे। कई मामलों में गलत डेटा या तकनीकी गलती के कारण पैसे गलत खातों में चले गए थे।

असली किसानों को चिंता की जरूरत नहीं

अगर आप एक वास्तविक किसान हैं और सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, तो आपको किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपने गलती से या जानकारी की कमी में इस योजना का लाभ ले लिया है, तो सरकार अब वसूली की कार्रवाई कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने दस्तावेज और बैंक जानकारी अपडेट रखें, ताकि अगली किस्त समय पर आपके खाते में पहुंचे।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: नहीं पूरा किया ये 4 काम तो रुक जाएगी 21वीं किस्त, इस डेट तक जारी होगी पीएम किसान की रकम!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+