बरेली में पीएम बोले- कांग्रेस हो या सपा-बसपा इनका एक मात्र एजेंडा मोदी को हटाना है

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार अपने चरम पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यूपी के बरेली में एक रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुई पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत बाकी विपक्षी पार्टियों को घेरने का प्रयास भी किया। पीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने अभी से ईवीएम मशीन को गाली देना शुरू कर दिया है। ये जब शुरू हो जाएं तो समझ लो कि उन्होंने मान लिया है कि जनता उनके साथ नहीं है।

विरोधी अभी से पराजय के कारण तैयार करने में लगे हैं

विरोधी अभी से पराजय के कारण तैयार करने में लगे हैं

पीएम ने कहा कि दो चरण के चुनाव के बाद हमारे विरोधी कारण खोजने में लगे हैं अभी से की भाई पराजय के कारण तैयार करो, ये ऐसा मोदी रोलर आया है कि सब साफ हो रहा है। पीएम ने कहा कि हम कह रहे हैं कि आतंकवाद और नक्सलवाद को मिटाना जरूरी है और कांग्रेस कहती है कि जम्मू-कश्मीर से सेना को हटाना चाहिए। हम कह रहे हैं कि हमारे सैनिकों को खुली छूट मिलनी चाहिए लेकिन कांग्रेस कहती है कि देश के वीर जवानों को लाचार कर देना चाहिए।

क्या आपको देशद्रोहियों को बचने के उनके इरादे मंजूर हैं?

कांग्रेस राष्ट्रद्रोह का क़ानून हटाना चाहती है, अगर ऐसा हुआ तो भारत माता को गाली देने वालों को खुली छूट मिल जाएगी। देश के टुकड़े-टुकड़े करने का जो गैंग मंसूबा रखती है, उसे खुली छूट मिल जाएगी। क्या आपको देशद्रोहियों को बचने के उनके इरादे मंजूर हैं? कांग्रेस हो या सपा-बसपा इन लोगों के पास कोई विजन नहीं है। इनके पास एक ही मुद्दा है वो है मोदी हटाने का। आप कहीं पर जाइए, केरल, तमिलनाडु, आंध्र, बंगाल और उत्तर प्रदेश में जाएं तो वो सिर्फ मोदी हटाने की बात करते हैं।पीएम मोदी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों की सरकार थी तो आतंकवाद पर कैसे-कैसे खेल करती थी।

वंशवादी और अवसरवादी लोग सिर्फ अपने ही हित की सोचते हैं

वंशवादी और अवसरवादी लोग सिर्फ अपने ही हित की सोचते हैं

पीएम ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी धमाके करते थे, लेकिन कांग्रेस और उसके साथी उन पर कार्रवाई के बजाय हिंदुओं पर आतंकी होने का ठप्पा लगाने में जुट जाते थे। ये वंशवादी और अवसरवादी लोग सिर्फ अपने ही हित की सोचते हैं, अपने बारे में ही सोचते हैं। इनको देश से कोई मतलब नहीं है। आज अगर इनके अस्तित्व पर संकट है, तो ये मोदी के कारण नहीं है, इनके अपने कारनामों के कारण ही हो रहा है। ये पहली सरकार है जिसने हर उस व्यक्ति के लिए सोचा है जिसको कांग्रेस और उसके साथियों के राज में भुला दिया गया था। किसानों के खाते में सीधे पैसे जमा हो रहे हैं। मजदूरों के लिए 60 वर्ष बाद 3 हजार रुपये नियमित पेंशन का इंतजाम किया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+