राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, कहा- 'चीनी आक्रामकता के सामने प्रधानमंत्री ने सरेंडर कर दिया'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं...

नई दिल्ली। गलवान घाटी में 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने एक और ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने चीनी आक्रामकता के सामने भारतीय सीमा को सरेंडर कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को भी राहुल गांधी ने एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर जारी करते हुए कहा था कि विदेश मंत्री झूठ बोलकर प्रधानमंत्री को बचा रहे हैं।

'हमारे सैनिक शहीद क्यों हुए और वो कहां शहीद हुए'

'हमारे सैनिक शहीद क्यों हुए और वो कहां शहीद हुए'

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में सवाल पूछते हुए लिखा, 'चीन की आक्रामकता के सामने प्रधानमंत्री ने भारत की सीमा को सरेंडर कर दिया। अगर वो हिस्सा चीन का था तो हमारे सैनिक शहीद क्यों हुए? और वो कहां शहीद हुए?' राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को भी कोट किया, जो उन्होंने सर्वदलीय बैठक में दिया।

सोनिया गांधी ने भी उठाए सरकार पर सवाल

सोनिया गांधी ने भी उठाए सरकार पर सवाल

आपको बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी ने गलवार घाटी के मुद्दे को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया था कि ना तो कोई सीमा के अंदर है और ना ही हमारी किसी पोस्ट पर कब्जा किया गया है। वहीं, सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी हालात संभालने को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। सोनिया गांधी ने पूछा कि क्या यह इंटेलीजेंस की विफलता है?

'प्रधानमंत्री को बचाने के लिए सरकार के मंत्री बोल रहे हैं झूठ'

'प्रधानमंत्री को बचाने के लिए सरकार के मंत्री बोल रहे हैं झूठ'

इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को बचाने के लिए सरकार के मंत्री झूठे दावे कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि सरकार सोती रही और उसकी कीमत लद्दाख में हमारे जवानों को चुकानी पड़ी। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें एक जवान के पिता कह रहे थे कि चीनी सैनिकों ने जब भारत के सैनिकों पर हमला किया तो वो निहत्थे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+