देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी 'पीएम गति शक्ति', रोजगार के बढ़ेंगे अवसर- नरेंद्र मोदी

सोमवार को पीएम गति शक्ति वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'पीएम गति शक्ति' योजना बेहतर समन्वय और निगरानी के माध्यम से देश में आधुनिक बुनियादी ढांचे को और विकसित करने में मदद करेगी।

नई दिल्ली, 28 फरवरी। सोमवार को पीएम गति शक्ति वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'पीएम गति शक्ति' योजना बेहतर समन्वय और निगरानी के माध्यम से देश में आधुनिक बुनियादी ढांचे को और विकसित करने में मदद करेगी। उन्होंने निजी क्षेत्र से सरकार के साथ साझेदारी करने और निवेश बढ़ाने की अपील की।

Narendra Modi

पिछले साल हुई थी योजना की शुरुआत

बता दें कि पीएम गति शक्ति योजना की शुरुआत पिछले साल 15 अगस्त के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। योजना का उद्देश्य देश के बुनियादी ढ़ांचे में सुधार कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसके अलावा योजना के माध्यम से कनेक्टिविटी को आसान बनाकर लॉजिस्टिक्स की लागत में कमी लाना भी है। इस योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन के बंकरों में सूरत के डेढ़ 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स, माता-पिता लगा रहे वापसी की गुहार

सरकार उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध

पीएम मोदी ने उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने वाले विभाग (DPIIT) के हितधारकों की बैठक को पीएम गति शक्ति पर संबोधित करते हुए कहा कि कि सरकार ने राजमार्गों, ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी और नवीकरणीय ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में निवेश बढ़ाया है और हम उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संतुलित विकास के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति निर्यात को बढ़ावा देने और एमएसएमई को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में भी मदद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+