यूक्रेन के बंकरों में सूरत के डेढ़ 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स, माता-पिता लगा रहे वापसी की गुहार

सूरत। यूरोप में रूस-यूक्रेन की जंग के चलते स्थिति विकट हो गई है। सूरत समेत देशभर के हजारों छात्र पढ़ाई करने यूक्रेन गए थे, वे अब वहां फंस गए हैं। भारत सरकार उन्हें वापस लाने में जुटी है। 1 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं भारत वापसी हो चुकी है। मगर, अभी बहुत से ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जो वहां से वापस लौटने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

कलेक्ट्रेट पहुंच रहे पैरेंट्स, लगा रहे गुहार

कलेक्ट्रेट पहुंच रहे पैरेंट्स, लगा रहे गुहार

गुजरात के सूरत से ही ऐसे 100 से ज्यादा बच्चों के माता-पिता ने सूरत कलेक्ट्रेट पहुंचकर, यूक्रेन में फंसे बच्चों को वापस लाने की गुहार लगाई। कलेक्ट्रेट की ओर से बताया गया कि, फंसे हुए लोगों की जानकारी जुटाने के लिए गुरुवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है और अब तक 160 बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी दी है। कलेक्टर ने यह जानकारी विदेश मंत्रालय को दी है।

सूरत के 160 बच्चों को लाया जाना है

सूरत के 160 बच्चों को लाया जाना है

सूरत कलेक्ट्रेट के अनुसार, गुरुवार को 60 अभिभावकों ने बच्चों के नाम, कॉलेज और शहर के बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद शुक्रवार को 80 और शनिवार को 20 अभिभावकों ने सरकार से अपने बच्चों को युक्रेन से वापस लाने की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए हैं। ये यूक्रेन के अलग-अलग शहरों के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं।

भोजन-पानी का संकट खड़ा हो गया

भोजन-पानी का संकट खड़ा हो गया

ज्यादातर अभिभावकों का कहना है कि, उनके बच्चे अभी सुरक्षित हैं, मगर युद्ध गहराने से वहां भोजन, पानी आदि का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में उन्हें जल्द निकालना चाहिए।

काफी छात्र अभी अपने कमरों पर ही

काफी छात्र अभी अपने कमरों पर ही

यूक्रेन में काफी छात्र अभी अपने कमरों पर ही हैं। उनके पास कुछ दिन का राशन-पानी बाकी है। उनका कहना है कि, हमारा एम्बेसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा कीव में कर्फ्यू भी लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+