24 घंटे 108 NSG कमांडो से घिरे होंगे BJP के 'पीएम इन वेटिंग' मोदी
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2014 के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। मोदी की सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय विचार कर रहा है। हलांकि बतौर सीएम मोदी की सुरक्षा में फिलहाल अभी एनएसजी के 36 कमांडो लगे है। मोदी 24 घंटों इन कमांडों से घिरे होते हैं। आतंकी संगठन की ओर से लगातार मिली धमकी के बाद इस साल जून में मोदी की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। इससे पहले उनकी सुरक्षा में 18 एनएसजी जवान लगे थे।
एनएसजी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के 'पीएम' मोदी की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। पीएम पद की दावेदारी संभालने के बाद उनपर हमले का खतरा बढ़ गया है। उनकी सुरक्षा में एनएसजी के कुल 108 कमांडो लगे हुए हैं। मोदी की सुरक्षा का बाहरी घेरा गुजरात पुलिस देखती है। जबकि आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के जिम्मे होता है। गुजरात की राजनीति से निकल कर केन्द्रीय की सत्ता में हाथ आजमा के बाद अब मोदी की गुजरात से बाहर यात्राएं बढ़ गई है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने देश भर में मोदी की रैलियां रखी है। ऐसे में उनकी जान का खतरा भी बढ़ गया है। नरेन्द्र मोदी आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के निशाने पर सबसे ऊपर हैं। हाल ही में पकड़े गए आंतंकवादी यासीन भटकल ने एनएसजी को इस बात की जानकारी दी थी कि अगर हम नरेंद्र मोदी तक पहुंचने में कामयाब रहे तो पूरी दुनिया में हमारे समर्थक बढ़ जाएंगे।
जेड प्लस की सुरक्षा घेरे में रहने वाले वीवीआईपी के श्रेणियों में मोदी सबसे टॉप है। अब तक 16 वीआईपी को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है। सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, बसपा सुप्रीमो मायावती, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हैं। नए प्रस्ताव के मुताबिक मोदी की सुरक्षा में 36 एनएसजी कमांडो का आंतरिक घेरा होगा। इससे पहले पहले इसकी संख्या 18 थी। वहीं मोदी की सुरक्षा में कुल 108 कमांडो लगाए जाएंगे जिन पर 24 घंटे गुजरात के मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी।
मोदी की सुरक्षा का बाहरी घेरा गुजरात पुलिस देखती है, जिसमें अब भी कोई कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं खबर ये भी है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी तो उनसे नाराज बताए जा रहे लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा कम करने की तैयारी है। एनएसजी के 18 कमांडो आडवाणी की सुरक्षा में लगे है, जो सिफ्ट में आडवाणी की घर पर तैनात होते है। एनएसजी ने केन्द्रीय गृहमंत्रायल को चिट्ठी लिखकर एस बात का जिक्र किया है कि वो आडवाणी की सुरक्षा में से कुछ कमांडो हटाना चाहते है। उनकी दलील है कि आडवाणी के घर की सुरक्षा का जिम्मा लोकर पुलिस की है।

कमांडो के घेरे में 'पीएम इन वेटिंग'
लोकसभा चुनाव 2014 के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। मोदी की सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय विचार कर रहा है।

कमांडो के घेरे में 'पीएम इन वेटिंग'
फिलहाल मोदी एनएसजी के 36 कमाण्डो के आंतरिक घेरे में रहते हैं। आतंकी संगठन की ओर से मिली धमकी के बाद इस साल जून में मोदी की सुरक्षा बढाई गई थी। मोदी की सुरक्षा में एनएसजी के कुल 108 कमाण्डो लगे हुए हैं।

कमांडो के घेरे में 'पीएम इन वेटिंग'
मोदी की सुरक्षा का बाहरी घेरा गुजरात पुलिस देखती है। जबकि आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा एनएसजी के पास होता है।

कमांडो के घेरे में 'पीएम इन वेटिंग'
केन्द्रीय की राजनीति में आने के बाद मोदी की यात्राएं बढने वाली है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने देश भर में मोदी की रैलियां रखी है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर एनएसजी गंभीर है।

कमांडो के घेरे में 'पीएम इन वेटिंग'
मोदी उन 16 वीआईपी की सूची में टॉप पर हैं जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

कमांडो के घेरे में 'पीएम इन वेटिंग'
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी तो उनसे नाराज बताए जा रहे लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा कम करने की तैयारी है।












Click it and Unblock the Notifications