कोरोना संक्रमित मनीष सिसोदिया को दी गई प्‍लाज्‍मा थेरैपी, मैक्स अस्पताल में चल रहा इलाज

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि गुरुवार को एलएनजेपी अस्पताल से साकेत के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किए गए सिसोदिया को आज प्लाज्मा थेरेपी दी गई। कोरोना के साथ-साथ सिसोदिया को डेंगू भी हो गया है।

14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आए थे

14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आए थे

दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के बड़े नेता मनीष सिसोदिया 11 दिन पहले 14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आए थे। 14 सितंबर को उन्होंने ट्वीटकर जानकारी दी थी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। नौ दिन से वो घर पर आइसोलेशन में रहे। 23 सितंबर को बुखार होने के बाद मनीष सिसोदिया को दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश हॉस्पिटल (एलएनजेपी) में भर्ती कराया गया।

तबीयत बिगड़ने पर मैक्स में शिफ्ट किए गए

तबीयत बिगड़ने पर मैक्स में शिफ्ट किए गए

बुधवार को मनीष सिसोदिया को एलएनजेपी लाया गया था। गुरुवार को जांच में पाया गया कि मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हो गया है। जिससे उनका ब्लड प्लेटलेट्स काउंट गिर रहा है। बुखार और कम ऑक्सीज के स्तर की शिकायत के बाद गुरुवार देर शाम मनीष सिसोदिया को साकेत मैक्स हॉस्पिटल लाया गया और आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया।

गुरुवार को सिसोदिया ने जारी की थी वीडियो

गुरुवार को सिसोदिया ने जारी की थी वीडियो

गुरुवार को मनीष सिसोदिया ने एक वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो मैसेज में सिसोदिया ने एलएनजेपी अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मुझे एलएनजेपी अस्पताल लाया गया क्योंकि इसकी जरूरत महसूस की गई। यहां के डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल देखकर मैं कहूंगा कि यह बहुत उत्साहजनक है। हालांकि शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनको आनन-फानन में मैक्स अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+