Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pilots Death 2025: जून-जुलाई शामत बनकर आई! 30 दिन में 7 पायलटों की मौत, कोई बनने वाला था दूल्हा तो कोई बना बाप

Plane Crash Pilots Death: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश के 30 दिन बीतने के बाद प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ चुकी है। संस्था विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) की 15 पेज की जांच रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए। हालांकि, अभी फाइनल रिपोर्ट का और इंतजार करना होगा। 12 जून 2025 को हुए इस हादसे में 229 पैसेंजर, 10 क्रू मेंबर, 2 पायलट और घटनास्थल पर पब्लिक समेत कुल 260 लोग मारे गए थे। इस हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया।

गौर करने वाली बात यह है कि जून-जुलाई 2025 का महीना भारतीय एविएशन के लिए काला अध्याय बन गया। 30 दिनों के भीतर एक के बाद एक हादसों ने देश को झकझोर दिया। इन हादसों में सात पायलटों की जान चली गई, जिनमें अनुभवी कमांडर से लेकर ट्रेनी पायलट तक शामिल थे। कोई शादी की तैयारी में था, तो कोई अपने नवजात बच्चे का चेहरा देखने को तरस गया। इन हादसों ने न केवल परिवारों की उम्मीदें तोड़ीं, बल्कि एविएशन इंडस्ट्री में कई सवाल भी खड़े किए। आइए, 12 जून से 12 जुलाई के बीच हुई पायलटों की मौत पर एक नजर डालें...

7 Pilots Death Tragedy in 30 Days

12 जून 2025: एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 क्रैश (Air India AI-171 Crash)

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन-गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, टेकऑफ के महज 36 सेकंड बाद क्रैश हो गई। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा, जिससे भीषण आग लग गई। इस हादसे में 229 यात्रियों, 10 क्रू मेंबर्स, 2 पायलटों और 19 स्थानीय लोगों समेत कुल 260 लोगों की जान चली गई। केवल एक यात्री, ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश, चमत्कारिक रूप से बच पाए।

1- कैप्टन सुमित सभरवाल: आखिरी मिशन, अधूरी ख्वाहिश

56 वर्षीय कैप्टन सुमित सभरवाल (Capt. Sumeet Sabharwal) इस फ्लाइट के कमांडर थे। 8,200 घंटों से अधिक उड़ान अनुभव के साथ, वह एयर इंडिया में 1994 से कार्यरत थे। मुंबई के पवई में अपने 90 वर्षीय पिता की देखभाल करने वाले सुमित अविवाहित थे। हादसे से कुछ दिन पहले उन्होंने पिता से वादा किया था कि वह जल्द नौकरी छोड़कर उनके साथ समय बिताएंगे। कॉकपिट में उनकी आखिरी आवाज थी 'मेडे, मेडे, मेडे'। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इंजन के फ्यूल स्विच गलती से 'कटऑफ' मोड में चले गए, जिससे भ्रम की स्थिति बनी। सुमित ने विमान को रिहायशी इलाके से दूर करने की कोशिश की, जिसने संभवतः और जानें बचाईं।

Air India Crash

2- को-पायलट क्लाइव कुंदर: आसमान का अधूरा सपना

32-34 वर्षीय क्लाइव कुंदर (Co-Pilot Clive Kunder) मंगलुरु के रहने वाले थे, लेकिन मुंबई में पले-बढ़े। उनके माता-पिता भी एविएशन से जुड़े थे। 3,403 घंटों के उड़ान अनुभव के साथ, क्लाइव का जुनून फ्लाइंग था। स्कूल के दिनों से ही वह पायलट बनने का सपना देखते थे। अविवाहित क्लाइव की जिंदगी हादसे ने छीन ली, और उनके परिवार का गर्व उनके तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर तक सिमट गया।

7 Pilots Death Tragedy

15 जून 2025: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश

उत्तराखंड के गौरीकुंड के पास 15 जून 2025 को एक बेल 407 हेलीकॉप्टर क्रैश में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान (37) की मौत हो गई। राजवीर ने भारतीय सेना में 15 साल तक सेवा दी थी और अक्टूबर 2024 से आर्यन एविएशन में पायलट थे। खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण सुबह 5:20 बजे यह हादसा हुआ।

Rajveer Singh Chauhan

1- राजवीर सिंह चौहान: जुड़वां बच्चों के पिता की शहादत

जयपुर में जन्मे राजवीर सिंंह चौहान (Rajveer Singh Chauhan) का परिवार राजस्थान के डौसा से है। आर्मी एविएशन कॉर्प्स में उन्होंने हिमालयी और सीमावर्ती क्षेत्रों में हजारों घंटे उड़ान भरी। उनकी पत्नी, लेफ्टिनेंट कर्नल रीतिका चौहान, भारतीय सेना में कार्यरत हैं। चार महीने पहले उनके जुड़वां बच्चे पैदा हुए थे। राजवीर का सपना था कि वह अपने बच्चों के साथ समय बिताएं, लेकिन नियति ने उन्हें यह मौका नहीं दिया।

9 जुलाई 2025: जगुआर फाइटर जेट क्रैश

राजस्थान के चूरू में 9 जुलाई 2025 को भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश (Churu Jaguar Fighter Jet Crash) हो गया। इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु (32) और ट्रेनी पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा शहीद हो गए। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है।

1- लोकेंद्र सिंह सिंधु: 1 माह पहले बने थे पिता

हरियाणा के रोहतक के रहने वाले लोकेंद्र सिंह सिंधु (Lokendra Singh Sindhu) 2016 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। उनकी पत्नी सुरभि, एक डॉक्टर, ने 10 जून 2025 को बेटे को जन्म दिया था। कोविड-19 के दौरान उनकी शादी हुई थी। लोकेंद्र की बहन अंशी भी वायुसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर रह चुकी हैं।

Lokendra Singh Sindhu

2- ऋषिराज सिंह देवड़ा: अधूरी शादी की तैयारियां

पाली, राजस्थान के ऋषिराज सिंह देवड़ा (Rishiraj Singh Deora) का सपना फाइटर पायलट बनना था। एनडीए से प्रशिक्षण लेने के बाद वह वायुसेना में शामिल हुए। उनके परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन हादसे ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया।

8 जुलाई 2025: कनाडा में मिड-एयर टक्कर

कनाडा के मैनिटोबा में 8 जुलाई 2025 को दो सेसना सिंगल-इंजन विमानों की टक्कर में भारतीय ट्रेनी पायलट श्रीहरि सुकेश (21) और कनाडाई पायलट सवाना मे रॉयस (20) की मौत हो गई। दोनों लैंडिंग का अभ्यास कर रहे थे, जब हादसा हुआ।

1- श्रीहरि सुकेश: उड़ान का सपना टूटा

केरल के कोच्चि के रहने वाले श्रीहरि सुकेश (Shrihari Sukesh) ने प्राइवेट पायलट लाइसेंस हासिल किया था और कनाडा में कमर्शियल पायलट सर्टिफिकेशन की ट्रेनिंग ले रहे थे। उनके माता-पिता बैंक और आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं। श्रीहरि का सपना था कि वह आसमान छूएं, लेकिन यह हादसा उनके सपनों का अंत बन गया।

canada mid air collision

2- सवाना मे रॉयस: खुशी का प्रतीक

20 वर्षीय सवाना मे रॉयस (Savanna May Royes) अपने पिता की तरह पायलट बनना चाहती थीं। उनके परिवार ने उन्हें 'खुशी का प्रतीक' बताया।

एविएशन सेफ्टी पर सवाल

इन हादसों ने एविएशन सेफ्टी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट ने तकनीकी और मानवीय गलतियों की ओर इशारा किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि पायलटों की ट्रेनिंग, तकनीकी जांच, और आपातकालीन प्रोटोकॉल्स को और मजबूत करने की जरूरत है। इन हादसों ने न केवल परिवारों को तोड़ा, बल्कि देश की एविएशन इंडस्ट्री को भी गहरे आत्ममंथन के लिए मजबूर किया है। क्या ये हादसे रोकथाम योग्य थे? जवाब के लिए हमें अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें- 'क्या तुमने इंजन बंद किया है? Air India हादसे से पहले पायलटों के बीच हुई चौंकाने वाली बात, रिपोर्ट में खुलासा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+