Ladakh: भारत की सीमा में घुसा चीनी सैनिक, भारतीय सेना ने किया गिरफ्तार

Indian Army Arrested PLA Soldier: भारतीय सेना ने एलएसी पार कर भारतीय सीमा में एक चीनी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। पीएलए का ये सैनिक 8 जनवरी की सुबह पैंगांग त्सो झील के दक्षिण में भारतीय सीमा में मिला था जिसके बाद भारतीय सेना ने उसे हिरासत में ले लिया।

Recommended Video

    Ladakh के Chushul सेक्टर में Indian Army ने दबोचा Chinese Soldier | वनइंडिया हिंदी
    Ladakh

    सेना ने अपने बयान में कहा है कि 8 जनवरी 2021 की सुबह एक चीनी सैनिक को लद्दाख स्थित एलएसी की भारतीय सीमा में पैंगांग त्सो झील के दक्षिण में गिरफ्तार किया गया था। पीएलए के सैनिक भारतीय सीमा में घुस आया था जिसके बाद वहां तैनात भारतीय जवानों ने उसे हिरासत में लिया।

    सेना के अधिकारी चीनी सैनिक से पूछताछ कर रहे हैं।

    पिछले साल चीन के साथ संघर्ष और चीन द्वारा बड़ी संख्या में एलएसी पर सैनिकों को भेजने के बाद भारत ने भी एलएसी पर भारी मात्रा में सेना की तैनाती की है। दोनों देश के सैनिक एलएसी पर इस कड़ाके की सर्द में जमे हुए हैं। ऐसे में कई बार ये सैनिक रास्ता भटककर दूसरे की सीमा में पहुंच जाते हैं। जिसके बाद इन सैनिकों से पूछताछ की जाती है। पूछताछ में संतुष्ट होने के बाद अधिकारी इन्हें वापस दूसरे देश की सेना को सौंप देते हैं।

    शुक्रवार को पकड़े गए सैनिक से भारतीय सेना पूछताछ कर रही है। सेना ने कहा है कि पीएलए के सैनिक के मामले को निर्धारित प्रक्रियाओं और परिस्थितियों के अनुसार हल किया जा रहा है। सैनिक से पूछताछ की जा रही है कि वह किन परिस्थितियों में भारतीय सीमा में घुसा है। पूछताछ पूरी होने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। ऐसी जानकारी मिल रही है कि अगर पूछताछ में सब सही रहता है तो चीनी सैनिक शनिवार या फिर रविवार को एलएसी के पार पीएलए के हवाले किया जा सकता है।

    इसके पहले अक्टूबर में भारतीय सेना ने देपचांग के पास एक चीनी सैनिक को गिरफ्तार किया था जिसकी पहचान वांग या लांग के रूप में की गई थी। तब पीएलए सैनिक को पूछताछ के बाद 21 अक्टूबर को चीनी सेना के हवाले कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+