पीयूष गोयल ने 9 मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, बोले- हर प्रोजेक्ट पर है पीएम मोदी की नजर
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' (डीएफसी) परियोजना में आ रही बाधाओं के मद्देनजर 9 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पत्र लिखा है। पीयूष गोयल ने अपने पत्र में सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि वह डीएफसी योजना में आ रही समस्याओं को दूर करें क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। नौ मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में गोयल ने जमीन से जुड़े मुद्दों, ग्रामीणों की मांगों और राज्य के अधिकारियों द्वारा धीमी गति से काम करने का मुद्दा उठाया, जिसने 81,000 करोड़ रुपए के फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया है।
Recommended Video

पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्रियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा उठाए गए चिंताओं के बाद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्रों में कहा कि समर्पित फ्रेट कॉरिडोर से जुड़े कई कार्य लंबित पड़े है, जो अभी तक हल नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: यूपी में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या पहुंची 54 हजार के पार, अब तक 3423 संक्रमितों की मौत
रेलवे बोर्ड के प्रमुख वीके यादव के अनुसार, वर्तमान में दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है जो उत्तर प्रदेश से मुंबई के लिए वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) और पंजाब में लुधियाना से पश्चिम बंगाल के लिए ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (EDFC) डंकुनी को जोड़ता है। इन परियोजनाओं का काम दिसंबर 2021 तक पूरा होना था, लेकिन अब डेडलाइन को छह महीने आगे बढ़ाकर जून 2022 तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण काम में देरी हुई थी। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर उनके राज्य में आ रही अड़चनों का समाधान करने का आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications