दिल्ली-NCR में आतंकी साजिश का शक! जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, ISI कनेक्शन की जांच तेज

दिल्ली-एनसीआर में आतंकी नेटवर्क तैयार करने की कथित कोशिश का खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध को गुप्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेल रहा था और उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए उकसा रहा था।

सोशल मीडिया पर वह कथित तौर पर 'उमर' नाम का इस्तेमाल करता था। गिरफ्तारी के बाद उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया गया है। जांच एजेंसियां अब उसके डिजिटल संपर्कों, पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर और गुजरात में पकड़े गए एक अन्य संदिग्ध से संभावित रिश्तों की पड़ताल कर रही हैं।

Delhi NCR terror plot JeM Operative Arrested ISI link gujarat vadodara ats

WhatsApp और Telegram से युवाओं को जोड़ने का आरोप

जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध कई युवाओं के संपर्क में था। इसके लिए वह व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा था। आरोप है कि वह पहले युवाओं से ऑनलाइन संपर्क बनाता था, फिर उन्हें कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित कर आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने की कोशिश करता था।

एजेंसियों को शक है कि इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हो सकते हैं। संदिग्ध के संपर्क में रहे कई लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन फिलहाल इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां उसके कथित पाकिस्तानी हैंडलर की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं।

अधिकारियों को आशंका थी कि पाकिस्तान समर्थित यह मॉड्यूल पिछले साल लाल किले के पास हुए धमाके जैसी किसी घटना को दोहराने की कोशिश कर सकता है। हालांकि, इस आशंका और गिरफ्तार संदिग्ध की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

गुजरात में AK-47 के साथ पकड़ा गया संदिग्ध कौन?

दिल्ली की जांच के बीच गुजरात एटीएस ने शुक्रवार को वडोदरा जिले में एक अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मोहम्मद सहारुल इस्लाम कबीरुद्दीन के रूप में हुई है। वह असम का रहने वाला बताया गया है। एटीएस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसके पास से एके-47 जैसी ऑटोमैटिक राइफल और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए।

गुजरात एटीएस के मुताबिक, आरोपी के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का शक है। एजेंसी अब हथियारों के स्रोत, उन्हें किसे सौंपा जाना था और गुजरात में उसके संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। उसके मोबाइल फोन से वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन और दूसरे सुरक्षा प्रतिष्ठानों की तस्वीरें मिलने की भी खबर है। जांच एजेंसियां कथित हमले की योजना और पाकिस्तान स्थित हैंडलर से उसके संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं।

क्या दिल्ली और गुजरात के संदिग्धों का आपस में कनेक्शन है?

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब यह पता लगा रही है कि क्या सोशल मीडिया पर युवाओं को जोड़ने वाला संदिग्ध गुजरात में गिरफ्तार सहारुल इस्लाम के संपर्क में था। जांच का एक पहलू यह भी है कि दोनों किसी बड़े भर्ती नेटवर्क या ऑपरेशनल मॉड्यूल का हिस्सा तो नहीं थे।

फिलहाल दोनों मामलों के बीच सीधा संबंध साबित नहीं हुआ है। एजेंसियां डिजिटल चैट, सोशल मीडिया अकाउंट और दूसरे संपर्कों की जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में पूछताछ से यह साफ हो सकता है कि यह अलग-अलग गतिविधियां थीं या इनके पीछे कोई साझा नेटवर्क काम कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+