रेलवे के कई विभागों का होगा विलय, कोई विभाग नहीं होगा बंद: पीयूष गोयल
piyush goyal says no department in railway will be shut down
नई दिल्ली। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे के किसी भी विभाग को बंद नहीं किया जाएगा। हाल ही में इस तरह की खबरें आई थीं कि रेलवे अपने कुछ विभागों को बंद करने जा रहा है। पीयूष गोयल ने कहा कि बदलती जरूरतों और परिस्थितियों के मद्देनजर कुछ विभागों का विलय जरूर किया जा रहा है लेकिन किसी भी विभाग को बंद नहीं किया जाएगा। पीयूष गोयल ने रेल मंत्रालय के मुख्यालय रेल भवन में अधिकारियों को कम करने का भी इशारा किया। पीयूष गोयल ने कहा कि आने वाले समय में केंद्र में इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों की जरूरत नहीं रहेगी क्योंकि यहां अधिकारों के विकेंद्रीकरण की ओर मंत्रालय सोच रहा है।

पीयूष गोयल ने कहा कि वो रेलवे के अलग-अलग विभागों के एकीकरण और सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य संबद्ध विभागों और उसके कर्मचारियों का बेहतर और अधिकतम इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। गोयल ने कहा कि रेलवे अपने विभिन्न विभागों और इकाइयों के एकीकरण तथा सुदृढ़ीकरण पर जोर दे रही है, ताकि उनका बेहतर और अधिकतम इस्तेमाल हो सके लेकिन इस प्रक्रिया में किसी विभाग को बंद करने की कोई योजना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications