पीयूष गोयल ने ज्वाइन की देशी ट्विटर कही जा रही ऐप Koo, की ये खास अपील

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट कू (Koo) पर आ गए हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि वो भी अब इस प्लेटफॉर्म पर जुड़ गए हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि लोग भी इस देसी एप से जुड़ें। पीयूष गोयल से पहले कई केंद्रीय मंत्री, मंत्रालय और केंद्र सरकार के दूसरे विभाग इस एप पर आ चुके हैं।

 Piyush Goyal join koo, micro blogging app Koo, koo, twitter, piyush goyal, social media, पीयूष गोयल

पिछले साल भारत सरकार ने आत्मनिर्भर भारत एप चैलेंज लॉन्च किया था, जिसमें कू ने भी हिस्सा लिया था। अब इस पर सरकार और मंत्रियों की सक्रियता दिखी है। कू को देसी ट्विटर कहा जा रहा है। ये करीब दस भारतीय भाषाओं में है।

केंद्र सरकार के मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कई भारतीय डेवलपर्स ने कई मेड इन इंडिया ऐप लॉन्च किए हैं। इसी तरह का एक भारतीय ऐप Koo है। कई भारतीय मंत्रियों और सेलीब्रिटीज ने इस भारतीय ऐप को डाउनलोड करके साइन अप कर लिया है।

कू को ट्विटर का भारतीय विकल्प का जा रहा है। इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट को अप्रम्या राधाकृष्णा और मयंक बिदावत्क ने तैयार किया है। यह ऐप हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, तमिल, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया और असमी भाषा को सपोर्ट करता है। कू ऐप के जरिए फोटो, ऑडियो, वीडियो और लिखित कंटेंट शेयर कर सकते हैं। कू भी अपने यूजर्स को चैट करने की सुविधा देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+