गोविंद सिंह डोटासरा के अध्यक्ष बनने पर सचिन पायलट ने कहा- उम्मीद है कि आप कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान रखेंगे
गोविंद सिंह डोटासरा के अध्यक्ष बनने पर सचिन पायलट ने कहा- उम्मीद है कि आप कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान रखेंगे
जयपुर। राजस्थान में राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस ने गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि कांग्रेस ने राजस्थान में चल रही सियासी उठा-पटक के बीच बगावती तेवर दिखाने वाले सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इतने दिनों बाद अब कांग्रेस ने सचिन पायलट के स्थान पर गोविंद सिंह डोटासरा को कांग्रेस पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिस पर सचिन पायलट ने उन्हें बधाई देते हुए तंज कसा है।

सचिन पायलट ने लिखा है कि गोविन्द डोटासरा जी को राजस्थान प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई। मुझे उम्मीद है की आप बिना किसी दबाव या पक्षपात के उन कार्यकर्ताओं जिनकी की मेहनत से सरकार बनी है, उनका पूरा मान-सम्मान रखेंगे।















Click it and Unblock the Notifications