PMC बैंक के जमाकर्ताओं की सुरक्षा और इंश्योरेंस की याचिका पर 18 अक्टूबर को सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। पंजाब और महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक के 15 लाख से ज्यादा जमाकर्ताओं की सुरक्षा और इंश्योरेंस की मांग को लेकर दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 18 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। आपको बता दें कि घोटाले में फंसे पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक (पीएमसी) के ग्राहकों को अपनी मेहनत की कमाई डूबने का डर सताने लगा है। इस सदमे में 24 घंटे के अंदर दो ग्राहकों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

जबकि एक ने आत्महत्या कर ली। दिल के दौरे का शिकार हुए संजय गुलाटी (51) के परिवार के 90 लाख रुपये बैंक में जमा थे, जबकि खुदकुशी करने वाली निवेदिता बिजलानी (39) पेशे से डॉक्टर थीं। एक अन्य व्यक्ति फत्तोमल पंजाबी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications