गुजरात में आयी बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, देखें तस्वीरें
अहमदाबाद। इन दिनों गुजरात प्रकति की मार सह रहा है, यहां पिछले चार दिनों से जारी भारी बारिश ने प्रलय ला दिया है और राज्य में बाढ़ आ गई है जिसने अभी तक 22 लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। राज्य में मौजूद बड़े तथा छोटे बांध व जलाशय या तो पूरी तरह भर चुके हैं या खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं।
साबरमती नदी भी उफान पर है, जिसके कारण आसपास के शहरों व गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। भारी बारिश के कारण पालनपुर-गांधीधाम-धरंगधरा रेलखंड पर पानी जमा हो गया है, जिसके कारण पश्चिमी रेलवे को 30 रेलगाड़ियां रद्द करनी पड़ी।
हालांकि राज्य में राहत कार्य तेजी से जारी है लेकिन हालात अभी भी सुधरे नहीं हैं।
आईये देखते हैं बाढ़ के कारण उजड़े गुजरात की तस्वीरें..

अहमदाबाद बारिश से बुरी तरह प्रभावित
अहमदाबाद बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां निचले इलाकों में 2-4 फीट ऊपर तक पानी जमा हो गया है।

साबरमती नदी उफान पर
साबरमती नदी भी उफान पर है, जिसके कारण आसपास के शहरों व गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

पालनपुर-गांधीधाम-धरंगधरा रेलखंड
भारी बारिश के कारण पालनपुर-गांधीधाम-धरंगधरा रेलखंड पर पानी जमा हो गया है।

तीन हजार बस सेवाएं रद्द
गुजरात राज्य परिवहन निगम को लगभग तीन हजार बस सेवाएं रद्द करनी पड़ीं, जिसके कारण राज्य के विभिन्न भागों में लोग फंसे रहे।

दूसरी बार बारिश से बुरी तरह प्रभावित
गुजरात इस मानसून के दौरान दूसरी बार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

22 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी
मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 22 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

जनजीवन अस्त-व्यस्त
पूरे राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

राहत कार्य तेजी से जारी
हालांकि राज्य में राहत कार्य तेजी से जारी है लेकिन हालात अभी भी सुधरे नहीं हैं।

अहमदाबाद
अहमदाबाद भी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

2-4 फीट ऊपर तक पानी जमा
निचले इलाकों में 2-4 फीट ऊपर तक पानी जमा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications