कोर्ट के वो ढाई घंटे...और बदल गई सलमान की जिंदगी..

मुंबई। आज सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर सलमान खान को कोर्ट रूम में बुलाया गया और उसके बाद वहां जो कुछ भी हुआ उससे उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। अपने भाई-बहन और बहनोई के साथ कोर्ट रूम में खड़े सलमान खान का चेहरा यह बता रहा था कि वो आज यहां कटघरे में बस एक अपराधी है।

हिंदी फिल्मों की तरह उनकी इस रील फिल्म में कोई ट्विस्ट नहीं आने वाला और उन्हें वैसे ही ट्रीट किया जायेगा जैसे कि एक आम अपराधी को किया जाता है।

कोर्ट के वो ढाई घंटे...और बदल गई सलमान की जिंदगी..

11:06 मिनट पर कोर्ट में जज ने सलमान खान को हिट एंड रन केस के लिए दोषी माना।
11:10 मिनट पर जज ने कहा कि सलमान खान ने सितंबर 2002 में ही शराब पीकर गाड़ी चलाई थी।
11: 15 मिनट पर जज ने कहा कि सलमान खान ने जरूरत से ज्यादा शराब पी रखी थी और उनके पास लाइसेंस भी नहीं था।
11: 25 मिनट परसलमान खान से जज ने पूछा कि अब आपके साथ किया जाये?
11:30 मिनट पर सलमान खान की आंखों में आंसू और वो कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं थे, उन्होंने अपने वकील की ओर देखा।
11: 40 मिनट पर सोहैल खान कोर्ट परिसर से बाहर आये कांग्रेस सांसद बाबा सिद्धिकि के साथ।
11: 42 मिनट पर बहन अलवीरा फूट-फूट कर रो पड़ी
11: 45 मिनट पर बचाव पक्ष के वकील ने सलमान की सजा को कम करने की अपील की।
12:00 बजे सलमान खान का मेडिकल सार्टिफिकेट पेश किया गया।
12: 26 बजे सलमान खान पर फैसला सुनाने के लिए 1: 10 मिनट का हुआ ऐलान।
1: 12 बजे कोर्ट परिसर में बिजली गुल इसलिए फैसले में देरी।
1:22 बजे सलमान खान को पांच साल की सजा का ऐलान और 25, 000 का जुर्माना।
1: 30 बजे सलमान खान हिरासत में
1:35 बजे बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि हम हाईकोर्ट जा रहे हैं बेल के लिए अपील करने।
4:10 बजे हाईकोर्ट में सलमान खान के बेल याचिका पर सुनवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+