Pics: राहुल गांधी की महा-किसान रैली की तस्वीरें
नई दिल्ली। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने एक किसान रैली को संबोधित किया। आज रामलीला मैदान में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इस रैली में राहुल गांधी ने भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोधी बताया। राहुल गांधी के साथ आज उनकी मां सोनिया गांधी भी रैली में थीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना जारी रखेगी।
यहां रामलीला मैदान में किसान-खेत मजदूर रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को देश के गरीबों और किसानों की चिंता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications