Pics: चीन-मंगोलिया-कोरिया की यात्रा से भारत लौटे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत
नई दिल्ली।अपने 6 दिनों की विदेश यात्रा के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी मंगलवार देर रात भारत लौट आये। दिल्ली एयरपोर्ट पर जब पीएम मोदी उतरे तो जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया तो वहीं भारी संख्या में एयरपोर्ट के बाहर मौजूद उनके समर्थक मोदी-मोदी चिल्लाते दिखे।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इन 6 दिनों में चीन, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा की और देश से जुड़े कई अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये हैं। मोदी की यात्रा चीन के शियाना से शुरू होकर दक्षिण कोरिया के सियोल पर खत्म हुई है।
मोदी ने जहां चीन से वास्तविक नियंत्रण रेखा को स्पष्ट करने लिए जोर दिया है वहीं पीएम मोदी ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया के कारोबारियों को बढ़चढ़ कर भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। यही नहीं पहली बार भारत के पीएम के तौर पर मंगोलिया का दौरा करने वाले मोदी ने मंगोलिया के बुनियादी ढांचा विकास के लिए एक अरब डॉलर का ऋण मुहैया करने की भी घोषणा की है।
मोदी की यह पहल भारत के लिए कितनी कारगार साबित होती है यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि विदेशी पटल पर भारत को एक सशक्त और खूबसूरत देश के रूप में जिस तरह से उन्होंने व्याखित किया है वो वाकई में तारीफ के काबिल है।













Click it and Unblock the Notifications