'पीएम मोदी हैं सोशल मीडिया के सुपरस्टार और जादूगर'

नई दिल्ली। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले नेता है और भारत के पहले ऐसे पीएम हैं जो आधुनिकता के इस दौर में इंटरनेट के साथ कदम-कदम मिलाकर चल रहे हैं। इस बात से अब विश्व भी अंजान नहीं है इसलिए अमेरिकी अध्ययन में पीएम मोदी को सोशल मीडिया का सुपरस्टार और जादूगर कहा गया है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पीएम मोदी विश्व में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले नेता हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के ठीक बाद मोदी ही हैं जो इंटरनेट पर रोचकता से सक्रिय रहते हैं। इसलिए अगर उन्हें सोशल मीडिया का सुपरस्टार या जादूगर कहा जाये तो गलत नहीं होगा।

इस सूचना-प्रोद्योगिकी के दौर में मोदी ने ट्विटर और फेसबुक के जरिये ही अपने इमेज बदल ली है, जिसके कारण वो आधुनिकता के दौर में एक हाथ में सेल्फी फोन तो एक में आरएसस का त्रिशूल उठाकर चल रहे हैं।

निश्चित तौर पर अमेरिकी अध्ययन में इस तरह से भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी का चित्रित करना काफी गर्व की बात है। अध्ययन में पीएम मोदी को युवाओं का आदर्श भी कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+