Pics: बैंगनी साड़ी में नीता ने की गंगा आरती और मांगा बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद

वाराणसी| देश के मशहूर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज भले ही कुबेर के खजाने पर बैठे हुए हैं लेकिन इतना मसरूफ होने के बाद भी वो अपनी पत्नी नीता अंबानी का जन्मदिन मनाना नहीं भूलते हैं।

1 नवंबर को नीता ने अपने जीवन के 51 साल पूरे किये जिसे मनाने के लिए मुकेश अंबानी अपनी पत्नी और बेटे के साथ वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ गंगा आरती में शामिल होने के लिए दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा आरती में भी हिस्सा लिया।

नीता अंबानी के जन्मदिन को लेकर वाराणसी में बड़े पैमाने पर सुबह से ही तैयारियां चल रही थीं। नीता ने अपना जन्मदिन इस बार वाराणसी में मनाया। मुकेश अंबानी का कुनबा पहली बार वाराणसी पहुंचा हुआ है। मुकेश अंबानी शनिवार को दोपहर बाद चार्टर्ड प्लेन से अपने परिवार के साथ वाराणसी पहुंचे।

नीता के साथ उनकी मां कोकिलाबेन भी मौजूद थीं। नीता के जन्मदिन पर काशी के घाट पर 11000 स्क्वायर फीट पर रेड कारपेट बिछाया गया था। घाट को फूलों और रंग-बिरंगे इलेक्ट्रिक लाइटों से सजाया गया था।

आईये आगे की बात नीचे की तस्वीरों में करते हैं...

काशी विश्वनाथ का दर्शन

काशी विश्वनाथ का दर्शन

1 नवंबर को नीता ने अपने जीवन के 51 साल पूरे किये जिसे मनाने के लिए मुकेश अंबानी अपनी पत्नी और बेटे के साथ काशी विश्वनाथ का दर्शन किया।

बैंगनी रंग की सीधे पल्ले की साड़ी

बैंगनी रंग की सीधे पल्ले की साड़ी

नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ गंगा आरती में शामिल होने के लिए दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। बैंगनी रंग की सीधे पल्ले की साड़ी में तैयार नीता ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मुकेश अंबानी भी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आयें।

काशी विश्वनाथ के दरबार में विशेष पूजा अर्चना

काशी विश्वनाथ के दरबार में विशेष पूजा अर्चना

दशाश्वमेध घाट पर मुकेश अंबानी की टीम ने गंगा आरती और लाइटिंग के लिए गंगा सेवा निधि से जुड़े लोगों की सहायता भी ली। पत्नी के बर्थ डे के लिए मुकेश अंबानी ने शनिवार को काशी विश्वनाथ के दरबार में विशेष पूजा अर्चना की।

समाजसेवी नीता अंबानी

समाजसेवी नीता अंबानी

गौरतलब है कि नीता अंबानी देश की विख्यात समाजसेवी होने के साथ ही धीरू भाई अंबानी फाउंडेशन की मुखिया भी हैं।

 मुंबई इंडियंस की सह मालिक

मुंबई इंडियंस की सह मालिक

धीरू भाई अंबानी इंटरेनशनल स्कूल की चेयरैमन होने के साथ ही नीता अंबानी आइपीएल में खेल रही मुंबई इंडियंस की सह मालिक तथा ओबेराय होटल्स एंड रिसार्टस की एडीशनल डायरेक्टर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+