मॉनसून से 'कहीं खुशी-कहीं गम', कहीं दिखी मस्ती तो कहीं उजड़ी बस्ती, देखें 100 तस्वीरें ...

नई दिल्ली। इस वक्त पूरा भारत मॉनसून के आगोश में हैं, कहीं बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है तो कहीं ये लोगों के लिए आफत बन गई है। कहीं लोग बारिश का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं और कहीं पर लोग ऊपर वाले से इंद्र देवता के कहर को शांत करने के लिए कह रहे हैं क्योंकि देश के बहुत सारे इलाकों में भारी बारिश ने काफी तबाही मचा रखी है। कहीं कहीं तो लोग इसकी वजह से असमय मौत का शिकार हुए हैं तो देश के कई इलाकों में काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 मानसून से कहीं दिखी मस्ती तो कहीं उजड़ी बस्ती, देखें Pics

आपको बता दें कि सोमवार से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से केरल, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश परेशान है। मौसम विभाग ने आज भी इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अकेले केरल में भारी बारिश के कारण 13 लोग मौत के शिकार हो गए हैं तो वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हुई हैं जिसके कारण काफी जान-माल का नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि विभाग के मुताबिक आज मध्य प्रदेश के कई जिलों भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, सागर और उसके आस-पास के इलाकों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है और इसी वजह से यहां लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है तो वहीं केरल में भी अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से आज स्कूल-कॉलेज बंद हैं तो वहीं 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+