PICS: गुजरात, कश्मीर, असम, उत्तराखंड में बाढ़ का कहर
नई दिल्ली। मॉनसून ने आते ही कई राज्यों में तबाही मचाना शुरू कर दी है। बाढ़ का अब तक सबसे बड़ा कहर गुजरात में देखने को मिला है, जहां पर 81 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जम्मू-कश्मीर में बाढ़ जैसी स्थिति लगभग बन चुकी है और उत्तराखंड के कई इलाकों में भूस्खलन और भारी बारिश के कारण हालात गंभीर हो गये हैं। असम पहले से ही बाढ़ से जूझ रहा है।
नीचे स्लाइडर में बाढ़ की भयावह तस्वीरें आप देख सकते हैं। लेकिन उससे पहले बाढ़ से जुड़ी मुख्य बातें-
- भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में गुरुवार को वार्षिक चार धाम यात्रा रोक दी गई है।
- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर गये तमाम श्रद्धालु फंस गये हैं।
- बद्रीनाथ की ओर जा रहे 10,000 श्रद्धालु बारिश में फंस गए हैं और उन्हें रास्ते में रोक दिया गया।
- पिछले 12 घंटे से भारी बारिश हो रही है। हेमकुंड साहिब (हेमकुंड में सिखों का तीर्थ स्थल) की यात्रा भी रोक दी गई।
- भूस्खलन के कारण चमोली बद्रीनाथ राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
- गुजरात में पिछले चार दिनों से जारी भारी बारिश के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में 81 लोगों की मौत हो गई।
- अमरेली जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां पिछले 48 घंटे में बारिश के कारण विभिन्न घटनाओं में 33 लोगों की मौत हो गई।
- दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे गुजरात में छा गया है। मानसून पूरे गुजरात, खासकर सौराष्ट्र क्षेत्र में सक्रिय है।
- भावनगर जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। राजकोट तथा भरूच में पांच-पांच लोगों की मौत हुई है।
- असम में बाढ़ नियंत्रित है, लेकिन अभी भी 27,500 लोग प्रभावित हैं।
- लखीमपुर, चिरांग व बोंगईयागांव व आस-पास के जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
अब तस्वीरों के साथ खबर

गुजरात मेें बाढ़
यह मंजर है गुजरात के अमरेली का।

अजमेर में जलभराव
अजमेर में भारी बारिश के बाद का मंजर।

गुजरात के अमरेली का एरियल व्यू
गुजरात के अमरेली जिले का एरियल व्यू।

अमरेली में हाल बेहाल
गुजरात के अमरेली में लोगों का हाल बेहाल है।

अमरेली में हाल बेहाल
गुजरात के अमरेली में हाल बेहाल।

ऐसे किया गया बचाव कार्य
अमरेली में कुछ इस तरह बचाव कार्य जारी है।

अमरेली के बाहरी इलाके
गुजरात में अमरेली के बाहरी इलाके में यह हाल।

गुजरात में बाढ़
हेलीकॉप्टर से ऐसा मंजर दिखाई दिया।

अनंतनाग का हाल
अनंतनाग जिले में शहर के अंदर पानी आ गया है।

अनंतनाग के कई इलाकों में पानी भरा
अनंतनाग के कई इलाकों में बाढ़ आ चुकी है।

अनंतनाग का हाल
अनंतनाग में बाढ़ का मंजर कुछ ऐसा है।

गोंडल में बाढ़
गोंडल में बाढ़ का नजारा कुछ ऐसा दिखा।

जम्मू-कश्मीर में बाढ़
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का मंजर।

कुलगाम में बचावकार्य
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बचाव कार्य।

यूपी के मथुरा का हाल
यूपी के मथुना का हाल बेहाल है।

मथुरा में सड़कों का हाल
मथुरा में सड़कों का हाल बेहाल।

उत्तराखंड के रामबन में भूस्खलन
उत्तराखंड के रामबन में भूस्खलन के बाद का हाल।

मलबे में दबा वाहन
रामबन में भूस्खलन से मलबे में वाहन दबा।

रुद्रप्रयाग में बाढ़
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में फिर से बाढ़ जैसा मंजर।

जम्मू-कश्मीर में बाढ़
यह तस्वीर श्रीनगर की है, जहां शहर के अंदर पानी घुस गया।

सुल्तानपुर में बाढ़ जैसा मंजर
सुल्तानपुर में भी बाढ़ जैसा मंजर कुछ ऐसा दिखा।

असम में बाढ़ का मंजर
असम में ब्रह्मापुत्र नदी उफान पर है।

असम में बाढ़ का मंजर
असम में बाढ़ का भयावह मंजर।












Click it and Unblock the Notifications