घने कोहरे और भीषण ठंड से कांप रहा है उत्तर भारत, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। भीषण ठंड और घने कोहरे ने उत्तर भारत के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली, यूपी, बिहार,एमपी हर जगह ठंड से ग्रसित लोग घरों में दुबके हुए हैं और जिन्हें मजबूरी वश घर के बाहर कदम रखना पड़ रहा है उन्हें काफी मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है।
दिल्ली में सर्दी अपने पूरे शबाब पर है, रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण दृश्यता का स्तर कम है। सड़क पर गाड़ी चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। आज राजधानी में सुबह सात बजे न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ऐसा ही हाल उत्तर भारत के और राज्यों का भी हैं...जिन्हें जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...
कोहरा
भीषण ठंड और घने कोहरे ने उत्तर भारत के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
दिल्ली की सर्दी
कोहरे से परेशान नई दिल्ली।
इलाहाबाद
कड़कड़ाती ठंड में भी इलाहाबाद में लोगों ने पौष पूर्णिमां में लगाई आस्था की डुबकी।
इलाहाबाद
कोहरे की चपेट में प्रयागराज।

गुड़गांव
सर्दी से परेशान लोग।

तापमान 5 डिग्री
आज राजधानी में सुबह सात बजे न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। 45 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications