दो साल में 30 लोगों ने किया रेप, फिर भी 12 साल की बच्ची ने दरवाजे पर क्यों लिखा- सॉरी अम्मा
केरलः आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के काम करते हैं। कभी कोई अच्छा कदम उठाता है तो कभी कोई गलत तरीके से पैसा कमाने का रास्ता निकालता है। एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, केरल के मलप्पुरम में 12 साल की लड़की से पिछले दो साल से तीस से ज्यादा लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह जघन्य अपराध पीड़ित बच्ची के माता-पिता के जानकारी में हो रहा था। बेटी का यौन शोषण करने वाले उसके पिता के परिचित थे। ऐसा आरोप है कि पैसों के लिए मां-बाप सबकुछ देखते हुए खामोश रहे।

बच्ची ने मां से मांगी माफी
12 साल से अपने साथ हो रही दरिंदगी के बाद भी बच्ची चुपचाप सब रहती है क्योंकि पीड़ित बच्ची को अपने साथ हुए इस अन्याय से ज्यादा अपने घर की खराब आर्थिक हालत की चिंता थी। बीते शनिवार को जब इस नाबालिग पीड़िता को अधिकारी शेल्टर होम ले जा रहे थे उस वक्त जाते-जाते उसने दरवाजे पर सॉरी अम्मा लिख कर अपनी मां से माफी मांगी।

पड़ोसी ने दी जानकारी
बच्ची के साथ हो रही दरिंदगी उस वक्त सामने आई जब लड़की की खराब सेहत को देखते हुए एक उसके पड़ोसी ने बच्ची के स्कूल को जानकारी दी। पुलिस ने इस पूरे मामले में पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन बच्ची अभी भी नहीं चाहती कि उसके घरवालों के साथ कुछ बुरा हो। उसका मानना है कि उसके पिता को अगर जेल हुई तो घर के हालात और बिगड़ जाएंगे।

बच्ची को घर के हालात की चिंता है
पड़ोसी द्वारा शिकायत करने के बाद मामला सामने आया तो पीड़ित बच्ची की काउंसलिंग कराई गई। केरल पब्लिक एजुकेशन डिपार्टमेंट के साथ काम करने वाली काउंसलर ने बताया कि बच्ची को परिवार की खराब आर्थिक स्थिति, घर का किराया और बीमार दादी की चिंता है, लेकिन अपने साथ हुए यौन शोषण का एहसास नहीं है।
पीड़ित बच्ची से जब काउंसलर ने पूछा कि उसके घर में क्या चल रहा है तो वह रोने लगी। उसने काउंसलर को बताया कि घर के हालात बहुत खराब हैं, मकान का किराया तक नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में अगर पिता को गिरफ्तार कर लिया गया तो परिवार संकट में फंस जाएगा।

पिता बेरोजगार है
काउंसलर ने बताया कि लड़की का पिता बेरोजगार है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पहले उसने अपनी पत्नी को देह व्यापार करने पर मजबूर किया होगा और फिर अपनी मासूम बच्ची को इस आग में झोंक डाला होगा। बच्ची ने काउंसलर को बताया कि सबसे पहले उसके पिता के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसके परिवार को पैसे दिया करता था। बाद में और लोग भी उसका यौन शोषण करते रहे। बच्ची ने कहा कि वह एक तीसरे शख्स से नहीं मिली, जो कि लोगों से पैसे वसूला करता था।

आरोपियों की हो रही है तलाश
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। और मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पृष्टि हुई है। मामले में लड़की के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित लड़की के पिता पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है, जबकि अन्य दो लोगों पर पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 354 और धार 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications