मुजफ्फरनगर में दो बहनों से बंदूक की नोंक पर चार लोगों ने किया गैंगरेप
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग सगी बहनों से गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि चार लोगों ने दो बहनों के साथ बंदूक की नोंक पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बाद में दोनों नाबालिगों के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, दोनों बहनों की उम्र 13 साल और 15 साल बताई जा रही है।

चारों दरिंदों ने दो बहनों से किया गैंगरेप
कथित तौर पर चारों दरिंदों ने चिल्लाने या गैंगरेप की बात किसी को बताने पर दोनों नाबालिगों को जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी (रुरल) आलोक शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। उन्होने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पिछले दिनों यूपी में नाबालिगों से रेप के कई मामले आए सामने
हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में नाबालिगों के साथ बलात्कार की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त तेज करने सहित कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पिछले दिनों, यूपी के मेरठ में नौ साल की बच्ची से रेप और बाद में उसकी हत्या की वारदात सामने आई थी। जबकि बाराबंकी में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था।

राज्य की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
इसके अलावा बरेली में एक आठ साल की बच्ची से रेप की घटना सामने आई। इसी तरह वाराणसी में दस साल की बच्ची से रेप की शिकायत दर्ज कराई गई। जबकि हमीरपुर में भी 11 साल की नाबालिग से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इसी प्रकार, यूपी के जालौन में सात साल की बच्ची से रेप की घटना सामने आई। नाबालिगों के साथ रेप और उनकी हत्या की इन वारदातों ने राज्य में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खडे़ किए हैं।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications