भारत जोड़ो यात्रा का 18वां दिन, केरल में लोगों से खूब गले मिले राहुल गांधी, तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली, 25 सितंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों को गले लगाने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा के 18वें दिन एक बार फिर से राहुल गांधी ने केरल के त्रिसूर से अपनी यात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस सांसद दीपेंदर सिंह हुडा भी राहुल गांधी के साथ इस पद यात्रा में शामिल हुए। यह पदयात्रा सुबह 6.30 बजे शुरू हुई और इसमे पार्टी के सैकड़ों लोग जुड़ते गए। पदयात्रा सबसे पहले सुबह 10 बजे सेंट फ्रांसिस जेवियर फोरेन चर्च पहुंची, इसके बाद शाम 7 बजे यह कैफे मकनी के पास वेट्टिकट्टीरी पहुंचेगी।
Recommended Video

आज की पदयात्रा में राहुल गांधी तीन जगह पर रुकेंगे। आज की यात्रा त्रिसूर के थिरूर से शुरू हुई। सुबह की यात्रा ज्योति इंजीनियरिंग कॉलेज पर खत्म हुई, इसके बाद यह चेरुथुरुथी और इसके बाद थ्रिसूर पहुंचेगी। आज राहुल गांधी की यह पदयात्रा 22 किलोमीटर लंबी होगी। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके लिखा गया आज सुबह की यात्रा थ्रिसूर से शुरू हुई, पदयात्रियों की नजर अपने लक्ष्य पर है, जोकि भारत को एकजुट करना है।
राहुल गांधी की पदयात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर की गई है। जिसमे देखा जा सकता है कि लोग अपने घर से बाहर आकर राहुल गांधी का अभिनंदन कर रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर हाथ जोड़कर खड़ी है। गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कुल 3570 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह यात्रा 150 दिनों में तय की जाएगी। इस यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से 7 सितंबर को हुई है और जम्मू कश्मीर में इसका अंत होगा।












Click it and Unblock the Notifications