Cyclone Fani: ओडिशा में तू'फानी' ने ढाया कहर, दहशत में लोग, देखें तबाही की तस्वीरें

Recommended Video

    Cyclone Fani: ये 11 खतरनाक Video देखकर हैरान हो जाएंगे | वनइंडिया हिंदी

    भुवनेश्वर। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे से ओडिशा के समुद्री तटों पर 'फानी' तूफान 245 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया, इस दौरान समुद्री तट के पास के पेड़, झोपड़ी और कच्चे मकान स बकुछ उड़ गए हैं, ओडिशा के पास से लगातार कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो भयावह हैं और जो लोगों की परेशानी को बयां करने के लिए काफी हैं।

    ओडिशा में तू'फानी' ने ढाया कहर

    ओडिशा में तू'फानी' ने ढाया कहर

    आपको बता दे कि 'फानी' के कारण देश के तीन राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश औऱ पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी है, एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फानी' तूफान से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक भी की थी।

    सेना अलर्ट

    सेना अलर्ट

    इस बैठक में तेजी से बढ़ रहे खतरे की समीक्षा करने के बाद, पीएम मोदी ने केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे प्रभावित राज्यों के अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखें और आवश्यकतानुसार राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

    पश्चिम बंगाल में तू 'फानी' खतरा, ममता ने चुनावी दौरा किया रद्द

    पश्चिम बंगाल में तू 'फानी' खतरा, ममता ने चुनावी दौरा किया रद्द

    गौरतलब है कि ओडिशा तट को पार करने के बाद 'फानी' बंगाल में दस्तक देगा, तूफान 'फानी' के कारण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 48 घंटे के लिए अपनी सभी चुनावी जनसभा रद्द कर दी हैं, वहीं सभी सरकारी स्कूलों ने आज से गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

    'फानी' की वजह से हुईं गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले

    'फानी' की वजह से हुईं गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले

    'फानी' को ध्यान में रखते हुए गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले कर दी गई है। इस चक्रवात से गंजाम, गजपति, खुर्दा, पुरी एवं जगतसिंहपुर, केन्द्रपाड़ा, भद्रक, जाजपुर एवं बालासोर सहित ओडिशा के कई तटीय जिलों के काफी प्रभावित होने का अंदेशा है।

    तेज हवाएं और बारिश

    इसी तरह पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिणी और उत्तरी 24 परगना, हावड़ा, हुगली, झारग्राम एवं कोलकाता जिलों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों के भी इस तूफान से प्रभावित होने की आशंका है. ओडिशा में भुवनेश्वर, गजपति, केंद्रपारा और जगतपुर सिंह इलाके में भी तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+