'फोन में मेरी मां से जुड़ी यादें हैं, प्लीज लौटा दें',चिट्ठी लिखने वाली बेटी का पुलिस ने ढूढ़ निकाला मोबाइल
बेंगलुरू, 20 अगस्त। कोरोना महामारी में कई बच्चों ने अपने मां-बाप को खो दिया। उन्हीं बच्चों में कर्नाटक के कोडागु जिले की एक नौ साल की बच्ची भी शामिल हैं। नौ साल की बच्ची ने भी अपनी मां को कोरोना की दूसरी लहर में खो दिया, इस बच्ची की बदनसीबी कि उसकी मां का मोबाइल जिसमें उसकी मां की तस्वीरें जो उसकी आखिरी यादें थी वो कोविड सेंटर में तीन महीने पहले खो गया था। जिसके बाद इस बच्ची ने अपनी मां के मोबाइल को ढूढ़ने के लिए पुलिस को एक इमोशनल पत्र लिखा था और कहा था कि फोन में मेरी मां की तस्वीरें और वीडियो हैं प्लीज ढू़ढ दीजिए। बिन मां की इस बच्ची की फरियाद पुलिस वालों ने सुनी और अब तीन महीने बाद मां का गायब हुआ मोबाइल ढूढ़ निकाला है।

मां के गायब हुए मोबाइल के लिए बच्ची ने लिखा था लेटर
बता दें कर्नाटक के कोडागु जिले की 9 साल की बच्ची ऋतिकशा ने तीन महीने पहले सोशल मीडिया पर एक लेटर सर्कुलेट किया था और अपनी मां का मोबाइल फोन खोजने की अपील की थी। कोरोना की दूसरी लहर में ऋतिकशा के परिवार में सबको कोरोना हो गया था उसकी कोरोना से जूझ रही मां की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन 16 मई को ऋतिकशा की मां की मौत हो गई और अस्पताल में किसी ने उनका मोबाइल फोन गायब कर दिया।

पुलिस को नौ वर्षीय बच्ची ने लिखा था ये लेटर
जिसके बाद कोडागु के कुशलनगर में अपने परिवार के साथ रहने वाली नौ वर्षीय ऋतिकशा ने जिले के डीसीपी, स्थानीय विधायक और अस्पताल के स्टाफ के नाम एक लेटर लिखा था-
'बीते दिनों मेरे पिता, मेरी मां और मैं खुद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थी। मां की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकेरी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। मैं और मेरे पिता होम क्वारंटाइन में थे, इसलिए उस वक्त घर से कहीं बाहर नहीं जा सकते थे। मेरे पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं और इस वक्त पड़ोसियों की मदद से हमारा गुजारा चल रहा है।''

बच्ची ने लेटर में लिखा था 'फोन में मेरी मां से जुड़ी यादें हैं, प्लीज लौटा दें'
बच्ची ने अपने इस इमोशन पत्र में लिखा था कि
16 मई को मेरी मां मुझे छोड़ कर चली गई है। मेरी जब अस्पताल में थीं तो उनके पास एक मोबाइल था, वो किसी ने ले लिया। मैंने अपनी मां को खो दिया है और उनके बिना अनाथ हो गई हूं। उस मोबाइल फोन में मेरी मां से जुड़ी कई यादे हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि जिस किसी के भी पास मेरी मां का मोबाइल है, या उसे मिला है, प्लीज वो फोन मुझे लौटा दें।'

मां को खोया मोबाइल पाकर खुश हो गई बच्ची
बच्ची का ये लेटर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वहीं स्थानीय पुलिस ने बच्ची के मां के मोबाइल की तलाश शुरू कर दी। आखिरकार तीन महीने बाद अब पुलिस ने बच्ची की मां का फोन ढूढ़ निकाला है बच्ची अपनी मां का मोबाइल पाकर बहुत खुश है। बच्ची का मोबाइल ढूढ़ निकालने वाले पुलिस कर्मियों की लोग जमकर तारीफ कर रहे है और बच्ची के लिए लो इमोशनल होकर मां की यादों के साथ खुश रहने की बात कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications