ब्रह्मोस मिसाइल की ट्रेनिंग के लिए भारत आएंगे फिलीपींस के सैन्यकर्मी, 375 मिलियन US डॉलर का हुआ समझौता
नई दिल्ली, अप्रैल 09। भारत और फिलीपींस के बीच 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का एक समझौता हुआ है, जिसके तहत फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस मिसाइल की खरीद करेगा। इससे पहले जुलाई-अगस्त में फिलीपींस के सैन्यकर्मी भारत में आकर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम को ऑपरेट करना सीखेंगे। दोनों देशों के बीच समझौता होने के बाद सरकार के अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है।

सरकारी अधिकारियों ने बताया है कि वर्तमान में भारत-रूस की संयुक्त उद्यम कंपनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम के लिए आधार स्थापित करने में फिलीपींस की सेना मदद कर रही है। ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली का पहला सेट अगले 18 महीनों में मनीला पहुंचने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि फिलीपींस के सैन्यकर्मी इस साल जुलाई-अगस्त के अंत तक मिसाइल प्रणाली सिस्टम की ट्रेनिंग के लिए भारत पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
फिलीपींस की मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अपनी पहली ब्रह्मोस मिसाइल बटालियन को सक्रिय करने के बाद फिलीपींस मरीन कॉर्प्स ने कहा कि यह ग्रह पर सबसे अच्छे एंटीशिप मिसाइल सिस्टम में से एक का संचालन करेगी, जो लक्ष्य का पता लगा सकता है, ट्रैक कर सकता है, पीछा कर सकता है और फिर नष्ट कर सकता है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस दिल्ली और हैदराबाद में फिलीपींस मरीन कॉर्प्स के कर्मचारियों की ट्रेनिंग होगी। यहां पर इन मिसाइलों का मुख्य रूप से प्रोडक्शन और ट्रेनिंग होती है।
आपको बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल के लिए फिलीपींस के साथ हुई भारत की यह डील किसी भी दूसरे देश के साथ निर्यात से जुड़ी सबसे बड़ी डील है, जो भविष्य के लिए भारत के अन्य देशों के साथ रक्षा सौदों के लिए दक्षिण पूर्वी एशिया के दरवाजे खोल देगी। इस कॉन्ट्रैक्ट में मिसाइल के लिए क्रू को फायरिंग से लेकर उसके प्रबंधन की ट्रेनिंग देना तक शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications