PMO को लौटा देना चाहिए मोदी को मिला फर्जी फिलिप कोटलर अवॉर्ड, इससे देश को शर्मिंदगी: थरूर

PMO लौटाना चाहिए मोदी को मिला फर्जी फिलिप कोटलर अवॉर्ड: थरूरPMO लौटाना चाहिए मोदी को मिला फर्जी फिलिप कोटलर अवॉर्ड, इससे देश को शर्मिंदगी: थरूर

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि प्रधानमंत्री को मिला प्रेसीडेंशियल फिलिप कोटलर अवॉर्ड वापस कर दिया जाना चाहिए। थरूर ने कहा कि पीएम को मिला ये फर्जी पुरस्कार देश के लिए शर्मिंदगी की वजह बन रहा है और पीएमओ को चाहिए कि इसे वापस कर दे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को उनके देश के दिए नेतृत्व और शानदार काम के लिए फिलिप कोटलर प्रेजिडेंशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

कई नेता उठा चुके अवार्ड पर सवाल

कई नेता उठा चुके अवार्ड पर सवाल

शशि थरूर ने कहा है कि इस अवार्ड को देने वाली संस्था के बारे में जो मीडिया में रिपोर्ट आई हैं, वो बताती हैं कि ये फर्जी है। ऐसे में प्रधानमंत्री को ये अवार्ड नहीं दिया जाना चाहिए। इससे पहले राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव और सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी समेत कई दूसरे नेता भी इस अवार्ड को लेकर सवाल उठा चुके हैं या इसको लेकर मोदी पर तंज कस चुक हैं।

राहुल ने ली चुटकी

राहुल ने ली चुटकी

कांग्रेंस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी को ये अवॉर्ड दिए जाने के बाद एक ट्वीट कर इसका मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री को विश्व प्रसिद्ध कोटलर प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड जीतने की बधाई देता हूं। यह इतना प्रसिद्ध है कि इसमें कोई ज्यूरी तक नहीं है और पहले कभी किसी को नहीं दिया गया। इसको अलीगढ़ की एक गुमनाम कंपनी का सहयोग हासिल है और इस अवार्ड इवेंट के साझीदार पतंजलि और रिपब्लिक टीवी हैं।

पीएमओ ने दी अवार्ड मिलने की जानकारी

पीएमओ ने दी अवार्ड मिलने की जानकारी

पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, फिलिप कोटलर अवॉर्ड पाने वाले मोदी पहले शख्स हैं। देश को शानदार राजनीतिक नेतृत्व, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए फिलिप कोटलर प्रेजिडेंशल अवॉर्ड से नवाजा गया है। पीएम मोदी को सोमवार को दिल्ली में यह सम्मान दिया गया। अवॉर्ड देने वाली संस्था ने देश को शानदार नेतृत्व देने के लिए मोदी को यह सम्मान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+