Covid 19: केंद्र सरकार के संपर्क में है Pfizer और Moderna, राज्यों को वैक्सीन देने का सवाल नहीं
नई दिल्ली, 24 मई। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच देश वैक्सीनेशन संकट से भी गुजर रहा है। इससे उबरने के लिए कई राज्यों ने विदेशी कंपनियों से वैक्सीन लेने के लिए टेंडर निकाला है। लेकिन अमेरिकी कंपनी फाइजर (Pfizer) का कहना है कि वह सिर्फ केंद्र सरकार को वैक्सीन सप्लाई करेगी। उधर, केंद्र सरकार का कहना है कि फाइजर के साथ मॉडर्ना भी हमारे संपर्क में है।

कई राज्यों ने कहा है कि उन्होंने वैक्सीन के लिए फाइजर से संपर्क किया था लेकिन उसने साफ मना कर दिया और कहा कि वो वैक्सीन के लिए सिर्फ केंद्र सरकार ने डील करेगी। फाइजर के इस फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से टीके खरीदकर राज्यों को देने की अपील की है।
Pfizer will supply #COVID19 vaccine only to central Govts & supra-national orgs for deployment in national immunization programs. Allocation of doses & implementation plan within a country is a decision for local governments based on relevant health authority guidance: Pfizer pic.twitter.com/hlMK0RBe8e
— ANI (@ANI) May 24, 2021
फाइजर ने अपने बयान में कहा है कि भारत सरकार के साथ वैक्सीन पर चर्चा चल रही है और हम भारत में इस्तेमाल के लिए फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन लाने के लिए आशान्वित हैं। कंपनी ने आगे कहा, ''फाइजर राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रमों के लिए केवल केंद्र सरकारों और सुपर-नेशनल संगठनों को ही कोविड की वैक्सीन की आपूर्ति करेगा। एक देश में खुराक और कार्यान्वयन योजना का आवंटन स्थानीय सरकारों के लिए प्रासंगिक हेल्थ अथॉरिटी के आधार पर एक ही है।''












Click it and Unblock the Notifications