FIFA 2026: 11 घंटे पूछताछ, फिर अमेरिका से डिपोर्ट, वर्ल्ड कप में रेफरी बनने का सपना अधूरा

FIFA: सोमालिया के रेफरी उमर अब्दुलकादिर आर्टन का 2026 फीफा विश्व कप में मैच अधिकारी (रेफरी) बनने का सपना उस समय टूट गया जब अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें देश में प्रवेश देने से इनकार कर दिया। आर्टन विश्व कप में ऑफिशिएट करने वाले पहले सोमाली रेफरी बनने वाले थे। उन्होंने इस घटनाक्रम को चौंकाने वाला बताया और कहा कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे।

फीफा की प्रतिक्रिया

फीफा ने पुष्टि की कि अमेरिका में प्रवेश न मिलने के बाद आर्टन को विश्व कप के मैच अधिकारियों की सूची से हटा दिया गया है। फीफा के बयान के अनुसार "फीफा यह पुष्टि करता है कि मैच अधिकारी उमर अब्दुलकादिर आर्टन 2026 फीफा विश्व कप में प्रशिक्षण और रेफरिंग नहीं कर पाएंगे क्योंकि उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश से वंचित कर दिया गया है।"

Omar Abdulkadir

सोमालिया के युवा एवं खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ सलाहकार ने भी प्रवेश से इनकार किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमालिया से रवाना होते समय आर्टन के सभी दस्तावेज पूरी तरह सही थे। हालांकि सोमालिया उन देशों में शामिल है जो डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दौरान लागू यात्रा प्रतिबंधों से प्रभावित रहे हैं, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने इस विशेष मामले में कोई सार्वजनिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

"मैं बहुत निराश हूं"

आर्टन ने बताया कि मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनसे लगभग 11 घंटे तक पूछताछ की, उन्हें हिरासत में रखा और बाद में इस्तांबुल (तुर्की) जाने वाली उड़ान में वापस भेज दिया। उनका कहना है कि अधिकारियों ने उनके दस्तावेजों में कोई कमी नहीं बताई।

न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में आर्टन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बहुत, बहुत निराश हूं। मैं सिर्फ एक रेफरी हूं जो विश्व कप तक पहुंचने के जीवन के सबसे बड़े सपने को जीना चाहता था।"

फीफा ने बताई अपनी सीमित भूमिका

फीफा ने स्पष्ट किया कि वह मेजबान देश की इमिग्रेशन प्रक्रियाओं या वीज़ा संबंधी फैसलों में शामिल नहीं होता। संगठन ने कहा "फीफा मेजबान देश की इमिग्रेशन प्रक्रियाओं, जिसमें वीज़ा संबंधी निर्णय भी शामिल हैं, में हस्तक्षेप नहीं करता। हमें संबंधित अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया है कि फिलहाल श्री आर्टन की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा।" इस फैसले के साथ ही उमर अब्दुलकादिर आर्टन का फीफा विश्व कप 2026 में रेफरी बनने का सपना समाप्त हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+