पेट्रोल-डीजल फिर हुआ सस्ता, जानिए आज अपने शहर का हाल

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से परेशान आम आदमी को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है, आज लगातार 13वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आई है, सोमवार को पेट्रोल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ सस्ता, जानिए आज अपने शहर का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं।

मेट्रो शहरों मे पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली में आज पेट्रोल 76.58 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में आज पेट्रोल 84.41 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में आज पेट्रोल 79.25 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में आज पेट्रोल 79.48 रुपये रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल-डीजल फिर हुआ सस्ता, जानिए आज अपने शहर का हाल

मेट्रो शहरों मे डीजल के दाम

  • दिल्ली में आज डीजल 67.95 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में आज डीजल 72.35 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में आज डीजल 70.50 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में आज डीजल 71.73 रुपये रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल के बढ़ते दाम से राहत देने के लिए टैक्स घटाए सरकार: ASSOCHAM

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दामों में मची हायतौबा पर इंडस्ट्री बॉडी एसोचैम ने सरकार को ह‍िदायत दी थी कि टैक्स में कटौती करके पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करके सरकार को आम आदमी को राहत देनी चाहिए। एसोचैम का कहना है कि ऐसा करके ना बल्कि आम आदमी को फायदा होगा, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचेगा।एसोचैम ने सरकार को सुझाव दिया है कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाया जाए। देखते हैं कि सरकार इस सुझाव पर क्या एक्शन लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+