Petrol Diesel Prices: 10 दिनों में चौथा झटका! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?
Petrol Diesel Prices: सोमवार सुबह एक बार फिर से आम आदमी पर महंगाई बम फूटा है, देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले दस दिनों में चौथी वृद्धि है। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 महंगा हुआ है, वहीं डीजल की कीमत में ₹2.71 का इजाफा दर्ज किया गया है। ये नई दरें आज सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं। नए रेट के बाद अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 में मिलेगा।

आपके शहर में क्या है पेट्रोल की कीमत?
- दिल्ली -₹102.12 (+2.61)
- कोलकाता- ₹113.51 (+2.87)
- मुंबई -₹111.21 (+2.72)
- चेन्नई -₹107.77 (+2.46)
- बेंगलुरु - ₹110.61 प्रति लीटर
- नोएडा- ₹101.92 प्रति लीटर
- गुरुग्राम - ₹102.69 प्रति लीटर
- चंडीगढ़- ₹101.54 प्रति लीटर
- लखनऊ - पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर
- पटना - ₹113.54 प्रति लीटर
आपके शहर में क्या है डीजल की कीमत
- दिल्ली ₹95.20 (+2.71)
- कोलकाता ₹99.82 (+2.80)
- मुंबई ₹97.83 (+2.81)
- चेन्नई ₹99.55 (+2.57)
- बेंगलुरु- ₹98.54 प्रति लीटर
- नोएडा -₹95.37 प्रति लीटर
- गुरुग्राम- ₹95.36 प्रति लीटर
- चंडीगढ़ ₹89.47 प्रति लीटर
- लखनऊ - ₹95.36 प्रति लीटर
- पटना -₹99.54 प्रति लीटर
क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी होने के पीछे सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेज उछाल माना जा रहा है। खासकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, ईरान-अमेरिका संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता ने तेल सप्लाई पर असर डाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत अपनी जरूरत का करीब 85-90% कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में जब वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचता है, तो भारत में तेल कंपनियों की लागत बढ़ जाती है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के प्रमुख कारण
- पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव
- कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल
- डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी
- तेल विपणन कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) पर बढ़ता घाटा
- आयात और परिवहन लागत में वृद्धि
23 मई को ही बढ़े थे दाम
इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।














Click it and Unblock the Notifications