दिल्ली के मुकाबले नोएडा में काफी सस्ता मिल रहा है पेट्रोल, जानिए कितना है अंतर
नई दिल्ली, 09 नवंबर। दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने आम जनता को थोड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया था, जिसके बाद देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आई। केंद्र की इस राहत के बाद कई राज्य सरकारों ने भी पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम किया, जिसके बाद कीमतें और कम हुईं। हालांकि अभी भी लगभग 10 राज्य ऐसे हैं, जहां पर वैट में कोई कमी नहीं की गई है। इनमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है।

दिल्ली के मुकाबले नोएडा में सस्ता है पेट्रोल
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल जो सस्ता हुआ है, वो केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद ही हुआ है। अभी भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए लीटर के पार बनी हुई है। अगर दिल्ली सरकार वैट में कटौती करती है तो कीमत 100 रुपए से नीच आ जाएगी। यही वजह है कि दिल्ली के मुकाबले नोएडा में इस वक्त पेट्रोल काफी सस्ता है।

ये है नोएडा में पेट्रोल की कीमत
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में अभी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर है, जबकि दिल्ली से सटे नोएडा में इस वक्त पेट्रोल काफी सस्ता है। नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अभी 95.48 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं नोएडा में डीजल की कीमत 86.99 रुपए प्रति लीटर है, जो दिल्ली के ही समान है। नोएडा में पेट्रोल सस्ता होने के कारण दिल्ली में रहने वाले अधिकतर लोग नोएडा से जाकर ही पेट्रोल भरवा रहे हैं।

राजस्थान के गंगानगर में बिक रहा है सबसे महंगा पेट्रोल
बात करें अगर देश में सबसे ज्यादा पेट्रोल की कीमत कहां है तो वो है राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में जहां पेट्रोल 116.01 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 100.22 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। सोमवार के मुकाबले इन कीमतों में मामूली सी गिरावट आई है।












Click it and Unblock the Notifications