Petrol Diesel: 10 गैर बीजेपी राज्यों में अब तक VAT में कटौती का इंतजार, जानिए क्या है देरी की वजह

नई दिल्ली, 09 नवंबर। देशभर में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) में कटौती की। इस बीच अब ईंधन के वैट में कटौती को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। राज्य में करीब 10 गैर बीजेपी शासित राज्यों ने अपने वैट में कटौती नहीं की है जिसके बाद भाजपा ने इन प्रदेश की सरकारों का घेराव किया। बता दें कि केंद्र ने पिछले सप्ताह पेट्रोल में 5 रुपए और डीजल में की कीमतों में 10 रुपए की कटौती की थी।

Still waiting for reduction in VAT in 10 non-BJP states, reason revealed

बीजेपी शासित राज्यों के अलावा अभी तक सिर्फ पंजाब और ओडिशा ने ही वैट में कटौती का ऐलान किया। ऐसा करने वाले ये दोनों एकमात्र कांगेस शासित राज्य हैं, इसके अलावा कई ऐसी राज्य सराकारें हैं जिसने वैट में कटौती को लेकर कोई घोषणा नहीं की। अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में वैट कटौती को लेकर पूछे गए सवाल पर पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस के दाम कम करें केंद्र', सुल्तानपुर दौरे के दौरान मेनका गांधी ने कहा

पवन खेड़ा ने कहा, 'बीजेपी को देखिए... पिछले दो साल से वे कहते आ रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों का सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन जब वे उपचुनाव हार जाते हैं, तो अचानक सरकार को एहसास होता है कि वह पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम कर सकती है।' वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों ने कांग्रेस से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वैट कम करने के लिए कहा है। बता दें कि अभी तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल पर वैट में कमी नहीं आई है।

यहां है सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
बता दें कि कटौती के बावजूद इस वक्त भारत में सबसे मंहगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 116.34 रुपये और डीजल की कीमत 100.53 रुपये प्रति लीटर है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी जिससे लोगों को राहत मिल सके। इसके बाद, देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+