पेट्रोल 2.58 और डीजल 2.26 रुपए लीटर महंगा, रसोई गैस के रेट भी बढ़े
नई दिल्ली। एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गये हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल 2.58 रुपए और डीजल 2.26 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है। बढ़ी हुई कीमतें मंगलवार रात से ही लागू हो गई हैं।
यही नहीं इस बार नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़ गये हैं, ऐसे सिलेंडरों के रेट पर अब 21 रूपये चार्ज बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले महीने यानी मई में ही पेट्रोल-डीजल के दाम दो बार बढ़ाये गये थे।
पेट्रोल-डीजल के दाम दो बार बढ़ाये गये
गौरतलब है कि बढे हुए रेट के बाद अब दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 524.50 से बढ़कर 548.50 रुपए हो गया है। एक महीने के अंदर रसोई गैस की कीमतों में 39 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications